खबर
टॉप न्यूज

सुप्रीम कोर्ट में फिर उलझे थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल: बुजुर्ग महिला ने लगाए गंभीर आरोप, रातोरात एफआईआर, बिना जांच कार्रवाई

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

26 दिसंबर 2025, 1:13 pm
शेयर करें:
सुप्रीम कोर्ट में फिर उलझे थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुप्रीम कोर्ट में जहां पहले से ही चंदन नगर टीआई इंद्रमणि पटेल पर अपने पद का दुरुपयोग के मामले की सुनवाई चल रही है, वहीं अब उनके खिलाफ एक और गंभीर शिकायत आई है। इस बार आरोप एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगाए हैं। महिला की शिकायत पर 16 दिसंबर को चंदन नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

अधिवक्ता अनादि सिंह के अनुसार ग्रेटर वैशाली नगर निवासी इंदिरा कुशवाह (62) ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई की बहू पूनम (पति नवीन कुशवाह) की शिकायत पर 15 दिसंबर की रात करीब 12.30 बजे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

इसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने पूनम को धमकाया। शिकायत में कहा गया है कि जिस घटना का उल्लेख एफआईआर में किया गया, वह करीब एक माह 10 दिन पुरानी बताई गई, लेकिन शिकायत दर्ज करने से पहले न तो कोई प्राथमिक जांच हुई और न ही किसी स्वतंत्र गवाह से सत्यापन किया गया।

इंदिरा कुशवाह के मुताबिक जिस दिन की घटना बताई जा रही है, उस दिन वे अपने पोते के जन्मदिन की तैयारियों में घर में थीं और पूरा परिवार इसका गवाह है।

रात 1.30 बजे वृद्धा के घर जा धमकी पुलिस
पूरे मामले को लेकर सबसे गंभीर आरोप यह है कि एफआईआर दर्ज होने के मात्र एक घंटे के भीतर रात करीब 1.30 बजे चंदन नगर पुलिस उनके ग्रेटर वैशाली स्थित घर आई और धमकाया, जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के सीधे खिलाफ बताया जा रहा है। शिकायत में टीआई पटेल, एसआई मनोज सिंह और विवेचक संजीव सोनी पर जानबूझकर अनुचित लाभ लेकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

एसडीएम कोर्ट में चल रहा संपत्ति विवाद
अधिवक्ता अनादि सिंह के मुताबिक शिकायतकर्ता पूनम के ससुर भारतसिंह कुशवाह इंदिरा कुशवाह के बड़े भाई हैं। भारत और उनकी पत्नी सुशीला सिंह ने अपनी बहू पूनम और बेटे नवीन के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में राज नगर स्थित मकान नंबर 36-एफ हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा रखा है।

भारत ने स्वयं को हृदय रोगी और पत्नी को कैंसर पीड़ित बताते हुए कोर्ट को बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले बेटे-बहू ने उन्हें घर से निकाल दिया, जिसके बाद वे बहन इंदिरा के यहां आकर रहने लगे। उन्हें पनाह देने के चलते ही इंदिरा कुशवाह को निशाना बनाकर शिकायत की गई और पुलिस द्वारा बिना जांच सीधे एफआईआर दर्ज कर ली गई।

यह मामला अब सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता, कानून की प्रक्रिया और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल बनता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में पहले से चल रही सुनवाई के बीच आई इस नई शिकायत ने चंदन नगर थाने और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 9 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 10 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 10 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 10 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 10 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 10 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 10 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 10 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 10 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 11 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 11 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 11 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 11 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 11 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!