जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा: खाली प्लॉट में जुआ खेलते आठ गिरफ्तार; नकदी और सामग्री बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर में अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने कैंपेन ग्राउंड के पास खाली प्लॉट में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया। अचानक पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम
पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद नगर क्षेत्र में कैंपेन ग्राउंड के पास एक खाली प्लॉट में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने आठ लोगों को मौके से पकड़ लिया। सभी को हिरासत में लेकर वाहनों से कोतवाली थाने लाया गया।
नकदी और जुआ सामग्री बरामद
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों के पास से नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद हुई है। बरामदगी का विस्तृत विवरण पुलिस द्वारा जुटाया जा रहा है। सभी आरोपी देवास शहर के निवासी बताए गए हैं।
जुआ एक्ट के तहत केस
कोतवाली थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने कैंपेन ग्राउंड के पास दबिश देकर 8 आरोपियों को पकड़ा है। उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!