ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी: चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में वाहन चेकिंग के दौरान विजयनगर थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी एक थार जीप पकड़ी है। गाड़ी की डिक्की से पुलिस को चार अन्य नंबर प्लेट भी मिलीं।
शनिवार रात मैरियट होटल के पास ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान पुलिस ने थार को रोका था। वाहन में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जांच में चालक के शराब पीने की पुष्टि
विजयनगर थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात मैरियट होटल के पास एसआई अर्जुन परिहार अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक थार जीप को रोका। गाड़ी आदर्श वर्मा चला रहा था। उसके साथ सन्नी शर्मा और दो युवतियां भी मौजूद थीं।
पुलिस ने चालक आदर्श की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने थार को थाने ले जाने की बात कही। इस पर दोनों युवक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे।
डिक्की में मिलीं एक ही नंबर की चार प्लेटें
युवकों के व्यवहार और परिस्थितियों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। डिक्की से MP12ZK5529 नंबर दर्ज चार अन्य नंबर प्लेट बरामद हुईं। पुलिस ने जब आदर्श से इन प्लेटों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
खंडवा के व्यक्ति के नाम पर दर्ज है वाहन
पुलिस ने थार के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन की जानकारी निकाली। जांच में गाड़ी मोहित यादव, निवासी हरसूद, जिला खंडवा के नाम पर रजिस्टर्ड मिली।
पुलिस ने देर रात दोनों युवतियों को छोड़ दिया, जबकि आदर्श और सन्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि थार पर फर्जी नंबर प्लेट क्यों लगाई गई थी और डिक्की में मिली चार अन्य प्लेटों का इस्तेमाल कहां किया जाना था।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!