जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन: निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सफाई और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले नगर निगम के अधिकारी का हथियार के साथ जन्मदिन मनाते हुए फोटो सामने आने से नया विवाद खड़ा हो गया है।
जोन-16 के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मोहित पंवार की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में हथियार के साथ उनका नजर आना सरकारी पद पर बैठे अधिकारी के आचरण और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।
जिस अधिकारी से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में अनुशासन और नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है, उसका इस तरह हथियार के साथ तस्वीर में नजर आना सामान्य मामला नहीं माना जा सकता।
सरकारी सेवा केवल पद और अधिकार तक सीमित नहीं होती, बल्कि सार्वजनिक जीवन में व्यवहार और आचरण की जवाबदेही भी तय करती है। ऐसे में जन्मदिन के जश्न में हथियार का प्रदर्शन किस उद्देश्य से किया गया और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं… इसकी जांच जरूरी है।
जिम्मेदार पद पर हैं तो जवाबदेही भी निभाएं- मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत शासकीय सेवकों से मर्यादित, अनुशासित और जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में वायरल तस्वीर को नजरअंदाज करना निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करेगा।
प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि तस्वीर कब और कहां ली गई, हथियार लाइसेंसी है या नहीं और सार्वजनिक रूप से उसके प्रदर्शन के संबंध में नियमों का पालन हुआ है या नहीं?
पुलिस जांच के साथ निगम की विभागीय कार्रवाई भी जरूरी- मामले में केवल सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने तक सीमित रहने के बजाय पुलिस और नगर निगम प्रशासन को तथ्यों की पड़ताल करनी चाहिए।
हथियार से जुड़े नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करना चाहिए, वहीं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को भी संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लेकर विभागीय स्तर पर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
सवाल यह भी: आम कर्मचारी होता तो क्या इतनी ही नरमी रहती?- नगर निगम में अनुशासन और जवाबदेही के नियम सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होने चाहिए। यदि किसी सामान्य कर्मचारी के आचरण पर कार्रवाई की जा सकती है तो जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी को भी जांच के दायरे में लाना जरूरी है।
मामले को हल्के में लेने के बजाय निगम प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अब देखना यह है कि वायरल तस्वीर वीडियो पर निगम आयुक्त और पुलिस प्रशासन संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हैं या फिर मामला केवल चर्चा तक सिमटकर रह जाता है!
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!