भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला: पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

तू-तुकारे से ललकारते हुए कहा बस थाने में आलथी-पालथी मारकर बैठने की देर है
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जब नेताओं के दबाव में आला अफसर अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की बलि लेने लग जाएं, तो धीरे-धीरे पुलिसकर्मियों का मनोबल टूटने लगता है। इतना ही नहीं, वे खुद को असहाय और पंगु समझने लगते हैं।
बस यही इन दिनों इंदौर पुलिस विभाग में देखने को मिल रहा है। महीनेभर पहले एरोड्रम थाने का एपिसोड तो आज भी लोगों के जेहन में ताजा है कि किस तरह भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के दबाव में वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह की बलि ले ली थी।
ऐसे में एक अदने से सिपाही की क्या औकात कि वो नेतानगरी से अड़े। बस यही बात नेताओं के पट्ठे भी अच्छी तरह से समझ गए हैं कि थाने पर हंगामा कर पुलिस अफसरों पर दबाव बनाकर किसी भी पुलिसकर्मी को निपटाया जा सकता है।
इसी का नतीजा रहा कि दो दिन पहले भाजपा पार्षद और महापौर परिषद सदस्य राकेश जैन के पट्ठे ने खाकी के सामने सिर उठाकर धमकाते हुए पुलिसकर्मी से कहा कि तू मेरी बात सुन, पांच मिनट में तेरा बैच-बिल्ला उतरवा दूंगा। इतना ही नहीं उसने ललकारते हुए यह तक कह डाला कि बस थाने में कार्यकर्ताओं के साथ आलथी-पालथी मारकर बैठने की देर है। कहना गलत नहीं होगा कि नेताओं के साथ-साथ उनके पट्ठों ने भी पुलिस विभाग की कमजोर नब्ज पकड़ ली है।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर गुंडे-बदमाशों के हाथ-पैर तोड़कर वाहवाही लूटने वाले अफसर खुद को तुर्रम खां समझने लगे थे, लेकिन उनकी ये जोर आजमाइश सिर्फ छोटे-मोटे बदमाशों तक ही सीमित है। सफेदपोश नेताओं की गोद में बैठे बड़े अपराधियों या गैंगस्टरों के हाथ-पैर तोड़ना तो दूर नेतानगरी के दबाव में उनका जुलूस तक नहीं निकाला जाता।
इसी के चलते शुक्रवार रात पार्षद और एमआईसी सदस्य राकेश जैन के खास पट्ठे सूरज शर्मा (गोस्वामी) ने द्वारकापुरी थाने के पुलिसकर्मी को जमकर बेइज्जत किया। कल इसका वीडियो भी वायरल हो गया। खुलासा फर्स्ट ने वीडियो की तहकीकात की तो खुलासा हुआ कि पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रह चुका सूरज शर्मा देर रात कुछ असामाजिक तत्वों के साथ प्रजापत नगर में बैठा था।
इस दौरान शराबखोरी चल रही थी। कॉलोनी के गार्ड रामप्रसाद ने खुलेआम शराबखोरी का विरोध किया तो सूरज शर्मा के साथियों पंकज गायकवाड़, हितेश जायसवाल, नांचू जोशी ने गालियां देकर भगा दिया।
गार्ड ने इसकी शिकायत द्वारकापुरी थाने पर कर दी। सूचना पर थाने का सिपाही श्रवण पहले गार्ड के पास फिर सूरज शर्मा और उसके साथियों के पास पहुंचा। खुलेआम शराबखोरी देख सिपाही श्रवण गुस्सा होकर नाराजगी जताने लगा तो सूरज शर्मा के नशे में धुत साथी उससे तू-तुकारे से बात कर बदसलूकी करने लगे।
इस दौरान सिपाही उनसे सम्मान से बात करने का कहते रहा। जब सिपाही ने गार्ड, सूरज शर्मा और उसके साथियों को थाने चलकर बात करने को कहा तो सूरज शर्मा भड़क गया। उसने सिपाही को बुरी तरह से जलील करते हुए अपशब्द कह डाले। इतना ही नहीं यहां तक कहा कि तू मेरी बात सुन ये तेरा बैच-ये बिल्ला पांच मिनट लगेंगे उतरवाने में।
बस थाने में कार्यकर्ताओं के साथ आलथी-पालथी मारकर बैठने की देर है। वर्दी के साथ तेरी ये सारी गर्मी उतर जाएगी। इस दौरान सूरज शर्मा ने श्रवण और उसके साथी पुलिसकर्मियों को यहां तक कहा कि ये गाड़ी कैसे आई यहां। गाड़ी-घोड़े लाकर क्या माहौल दिखा रहे हो तुम लोग।
तुमसे ज्यादा गाड़ियां हैं हमारी। तू मेरे घर आया है मैं तेरे घर नहीं गया। चलो निकलो यहां से...। बस फिर क्या था पुलिसकर्मी अपना सा मुंह लिए वहां से रवाना हो गए। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।
हालांकि पुलिसकर्मियों ने किसी को घटना की भनक नहीं लगने दी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों के संज्ञान में पूरा मामला आया और उन्होंने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए सूरज शर्मा पर द्वारकापुरी थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। केस दर्ज होते पुलिसकर्मियों ने सूरज शर्मा को उठाकर थाने में बंद कर दिया।
तब लाइटर बन गई थी पिस्टल
सूत्रों के अनुसार पार्षद राकेेश जैन (एमआईसी सदस्य) का पट्ठा सूरज शर्मा करीब एक साल पहले अपने पड़ोसी पाल परिवार को पिस्टल दिखाकर धमका चुका है। बाद में जिस हथियार को पिस्टल बताया गया था, वह लाइटर निकला। यानि तब राजनीतिक संरक्षण के चलते सूरज शर्मा पुलिस से बच गया था।
कार्रवाई ऐसी कीजिये कि नजीर बन जाए
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की छवि सख्त और दबंग अफसर के रूप में है। वे पुलिसकर्मियों को अच्छे काम पर प्रोत्साहित कर पीठ थपथपाने में देर नहीं लगाते, उसी तरह गलती पर सजा देने में भी देर नहीं करते, लेकिन जब नेताओं और उनके पट्ठों के दबाव में उन्हें न चाहते हुए भी बिना जांच किए अपने ही अधीनस्थों पर कार्रवाई करना पड़ती है तो स्टॉफ का मनोबल गिरता है।
इन दिनों इंदौर पुलिस के साथ ऐसा ही हो रहा है। पुलिसकर्मी खुद किसी तरह के विवाद में पड़ना नहीं चाहते हैं। सफेदपोश गुंडों को गलत करते देखने के बाद भी पुलिसकर्मी आंख बंद कर निकलना पसंद कर रहे हैं।
आमजन का कहना है कि ऐसे में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को नेताओं के दबाव को दरकिनार करते हुए सफेदपोश गुंडों पर ऐसी कार्रवाई करना चाहिए, जिससे न केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़े, बल्कि कार्रवाई एक नजीर बन जाए।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!