लत और महंगे शौक ने बना दिया गांजा तस्कर: पहाड़ी इलाकों से लाकर बेच रहे थे नशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे की लत ने आरोपियों को नशे का सौदागर बना दिया। महंगे शौक पूरे करने गांजे की सप्लाई का रास्ता चुना। बदनावर के पास पहाड़ी इलाके से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर इंदौर लाते और पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचते थे।
नशे की लत पूरी करने के साथ दूसरों को भी नशे की गिरफ्त में धकेलकर कमाई का खेल चला रहे दो आरोपियों को कनाड़िया पुलिस ने दबोच लिया। उनके कब्जे से 6.087 किलो गांजा जब्त किया है। कीमत करीब ढाई लाख है।
टीआई तिलक करोले के मुताबिक दीपावली के चलते पुलिस हॉट स्पॉट, शैडो एरिया और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। स्नेहजीव गार्डन के पास आम रोड पर पल्सर बाइक पर दो युवक जाते दिखाई दिए। बीच में प्लास्टिक की थैली थी। गतिविधि संदिग्ध नजर आने पर घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया।
तलाशी में उनके कब्जे से 6.087 किलोग गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रोहित चौहान (29) निवासी ग्राम बिछुआ, तहसील सतवास (जिला देवास) हाल मुकाम मान सरोवर कॉलोनी, देवगुराड़िया और मुकेश भाबर (33) निवासी ग्राम निंदवानिया, तहसील बदनावर (जिला धार) के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया खुद भी नशे के आदी हैं। नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए गांजे की सप्लाई करते थे। पुलिस पड़ताल कर रही है गांजे की सप्लाई का सिलसिला कब से चल रहा था और शहर में इनके ग्राहक तथा संपर्क में कौन-कौन हैं।
ढाई लाख का माल जब्त, नेटवर्क की तलाश
कनाड़िया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से परिवहन में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक एमपी09एयू0648 भी जब्त की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आरोपी मजदूरी करते है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!