टीआई हत्याकांड की जांच में इस शहर तक पहुंची पुलिस: वकील के दफ्तर से नोटरी रजिस्टर जब्त; शराब तस्करी के फर्जी दस्तावेजों की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच अब इंदौर तक पहुंच गई है। मामले की पड़ताल कर रही खातेगांव पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपी को लेकर इंदौर के कलेक्टर ऑफिस परिसर स्थित एक वकील के दफ्तर पहुंची।
यहां पुलिस ने करीब दो घंटे तक छानबीन की और नोटरी रजिस्टर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। आशंका जताई जा रही है कि शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कुछ फर्जी दस्तावेज इसी कार्यालय में तैयार किए गए थे। पुलिस अब जब्त रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि दस्तावेज तैयार कराने वालों और उनके इस्तेमाल के उद्देश्य का पता लगाया जा सके।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान इंदौर के कलेक्टर ऑफिस परिसर स्थित वकील के दफ्तर में दस्तावेज तैयार होने की जानकारी सामने आई थी।
इसके बाद खातेगांव पुलिस की टीम एक महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में इंदौर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से संबंधित कार्यालय में जांच की गई। पुलिस ने वहां मौजूद दस्तावेजों और नोटरी रिकॉर्ड की पड़ताल की तथा कई महत्वपूर्ण कागजात अपने कब्जे में लिए। अब इनकी प्रमाणिकता की जांच की जाएगी।
चेकिंग के दौरान शराब से भरे वाहन ने टीआई को कुचला था
दरअसल, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र से अवैध शराब से भरा एक वाहन गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर टीआई अपनी टीम के साथ वाहन को रोकने और जांच करने पहुंचे थे।
इसी दौरान वाहन चालक ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल टीआई दिलीप पुरी की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और शराब तस्करी में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि मामला केवल एक वाहन में अवैध शराब ले जाने तक सीमित नहीं था, बल्कि हरदा से इंदौर होते हुए गुजरात तक शराब की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार, कई नाम आए सामने
टीआई हत्याकांड की जांच में पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें वाहन चालक गजेंद्र रावत भी शामिल है, जिसे अलीराजपुर से गिरफ्तार किया गया था। मामले में धीरज नामक आरोपी ने देवास के बीएनपी थाने की पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया था।
इसके अलावा राहुल जायसवाल, विजय और केरम सिंह सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क, उसके संचालन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
आरोपी के खुलासे के बाद वकील के कार्यालय पहुंची टीम
पुलिस की जांच में इंदौर के कलेक्टर ऑफिस परिसर स्थित वकील के कार्यालय का नाम सामने आने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में कुछ दस्तावेज इसी कार्यालय में तैयार होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित कार्यालय में पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले।
करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान नोटरी रजिस्टर सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन दस्तावेजों को किसने तैयार कराया, इनमें किन लोगों के नाम दर्ज हैं और इनका शराब तस्करी के नेटवर्क से क्या संबंध है।
दस्तावेजों की जांच से खुल सकते हैं नेटवर्क के राज
फिलहाल पुलिस की जांच का महत्वपूर्ण पहलू जब्त दस्तावेजों की प्रमाणिकता है। यह पता लगाया जाएगा कि दस्तावेज वास्तविक हैं या उनमें किसी तरह की कूटरचना की गई है। साथ ही यह भी जांच होगी कि दस्तावेज किसके निर्देश पर तैयार किए गए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!