छोटे भाई ने की बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या: घर के पीछे नमक डालकर दफनाया शव; भतीजे-भतीजी को धमकाकर रखा चुप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
शंकरखेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कैंसर पीड़ित मां की देखभाल को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
शव को नमक डालकर दफना दिया
वारदात के बाद उसने घर के पीछे बने कमरे में गड्ढा खोदा और शव को नमक डालकर दफना दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने नाबालिग भतीजे और भतीजी को धमकाया कि यदि उन्होंने किसी को घटना के बारे में बताया तो उन्हें भी जेल जाना पड़ेगा।
प्रकरण दर्ज
बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले में भीकनगांव थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में प्रकरण दर्ज।
मां से विवाद के दौरान गुस्से में आकर किया हमला
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी 7 नवंबर को मिली थी। सूचना थी कि शंकरखेड़ी निवासी पूनम पिता श्यामलाल बारे ने अपने बड़े भाई संतोष बारे (38) की हत्या कर शव घर में गाड़ दिया है।
संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद भीकनगांव एसडीओपी केतन अडलक, थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ और चौकी प्रभारी रितेश तायड़े पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 5 नवंबर को संतोष का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
मां और बड़े भाई के बीच झगड़ा होते देख छोटा भाई पूनम गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने लाठी से संतोष पर हमला कर दिया।
मारपीट में संतोष के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। सिर में अंदरूनी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
अगली सुबह शव देखकर खोदा गड्ढा
पुलिस के मुताबिक, अगली सुबह पूनम ने संतोष को देखा तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी।
इसके बाद उसने घर के पीछे बने कमरे में गड्ढा खोदा और शव को उसमें रखकर नमक डालते हुए दफना दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने और शव को गाड़ने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी भी जब्त कर ली है।
ग्रामीणों की मदद से गड्ढे से शव बाहर निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव भेजा गया।
भतीजे-भतीजी को धमकाकर रखा चुप
मृतक की नाबालिग बेटी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसके चाचा ने उसे और उसके भाई को धमकाया था।
आरोपी ने कहा था कि यदि उन्होंने झगड़े और मारपीट के बारे में किसी को बताया तो उन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा।
मृतक की बीमार मां ने भी पुलिस को घर में विवाद और मारपीट होने की जानकारी दी।
पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई।
मां की देखभाल की जिम्मेदारी संतोष पर थी
जानकारी के मुताबिक, संतोष ही अपनी कैंसर पीड़ित मां की देखभाल करता था। वह काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था।
वहीं, आरोपी पूनम अस्थायी काम के कारण ज्यादातर समय घर से बाहर रहता था।
बताया गया है कि आरोपी की पत्नी करीब 15 दिन पहले मायके चली गई थी। घर में उसके 12 से 14 साल के दो नाबालिग बच्चे, बेटा और बेटी, मौजूद थे।
पहले 100 डायल और सरकारी वाहनों में कर चुका था ड्राइवरी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले 100 डायल सेवा और सरकारी वाहनों में ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है।
पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि उसे शव को छिपाने के तरीके की जानकारी कहां से मिली। आरोपी की पत्नी मायके बनहूर में है।
बमनाला चौकी प्रभारी रितेश तायड़े के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!