खबर
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 38 प्रतिष्ठानों की जांच; चार जगह से मावा और मिठाई जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 नवंबर 2026, 12:48 pm
शेयर करें:
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, देवास।
दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत महज पांच दिनों में 38 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

10.80 क्विंटल एनालॉग मावा व उससे तैयार मिठाइयां जब्त
इस दौरान 78 नमूने लिए गए और 4 लाख 86 हजार 500 रुपये मूल्य का 10.80 क्विंटल एनालॉग मावा व उससे तैयार मिठाइयां जब्त की गईं। इसके अलावा 30 लीटर दूध भी जब्त किया गया।

अभियान के दौरान सबसे गंभीर मामला न्यू स्वदेशी स्वीट्स एंड नमकीन का सामने आया। यहां बार-बार प्रतिबंधित एनालॉग मावे का इस्तेमाल कर मिठाइयां तैयार करने और बेचने के आरोप में प्रतिष्ठान संचालक अंकुर जैन के खिलाफ नाहर दरवाजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दो बार कार्रवाई के बाद भी नहीं रुका मावे का इस्तेमाल
प्रशासन के मुताबिक, न्यू स्वदेशी स्वीट्स एंड नमकीन पर पहले भी एनालॉग मावे को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है।

5 नवंबर को खाद्य विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान से 770 किलोग्राम एनालॉग मावा और उससे तैयार मिठाइयां जब्त कर नष्ट करवाई थीं।

इससे पहले 26 अगस्त को भी यहां से करीब 300 किलोग्राम एनालॉग मावा और मिठाइयां जब्त कर नष्ट कराई गई थीं।

लगातार कार्रवाई के बावजूद प्रतिबंधित मावे के इस्तेमाल का मामला सामने आने पर प्रशासन ने अब संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 51, 52 और 55 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 274 और 275 के तहत प्रकरण दर्ज कराया है।

15 प्रतिष्ठानों की जांच, चार जगह से मावा और मिठाई जब्त
कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर गठित जांच दलों ने खाद्य आपूर्ति विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर देवास नगर, टोंकखुर्द, सतवास और हाटपीपल्या में कार्रवाई की।

इस दौरान कुल 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें देवास नगर के 6, सतवास के 4, हाटपीपल्या के 4 और टोंकखुर्द का एक प्रतिष्ठान शामिल था।

जांच के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से कुल 25 किलो एनालॉग मावा जब्त किया गया।

शिव शक्ति मिल्क कार्नर और गुरु कृपा मावा भंडार से 10-10 किलो, जबकि शिव शक्ति मावा भंडार से 5 किलो एनालॉग मावा मिला।

वहीं, गीताश्री स्वीट्स में एनालॉग मावे से तैयार 5 किलो मावा बर्फी मिलने पर उसे भी जब्त किया गया।

घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल
जांच अभियान के दौरान टोंकखुर्द स्थित राजस्थानी स्वीट्स एंड नमकीन में घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने का मामला भी सामने आया।

टीम ने मौके से दो घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए।

इसके अलावा सतवास के चार प्रतिष्ठानों से कुल 15 नमूने और हाटपीपल्या के चार प्रतिष्ठानों से 9 नमूने लिए गए।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और नियमों के पालन की जांच के लिए नमूनों को आगे की प्रक्रिया में भेजा जाएगा।

त्योहार तक जारी रहेगा विशेष जांच अभियान
दीपावली के मद्देनजर प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

इसके तहत मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग तथा पैकेजिंग कमोडिटी नियमों के उल्लंघन पर भी नजर रखी जा रही है।

प्रशासन की टीमें लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मिलावट और नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 4 hours ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 6 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 6 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 6 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 6 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 6 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 6 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 6 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 6 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 6 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 6 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 7 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 7 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 7 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 7 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 7 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

about 9 hours ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!