खबर
Top News

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दीपावली: बोले- देश नक्सलवाद के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका; हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 नवंबर 2026, 12:56 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, बस्तर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने जवानों को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 की दिवाली बेहद खास है, क्योंकि देश नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है। उन्होंने दावा किया कि देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त हो गया है और करोड़ों देशवासियों ने नक्सलवाद के भय को परास्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश और दुनिया के हर कोने में करोड़ों भारतीय दीपावली का पर्व मना रहे हैं। लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने के लिए दूर-दूर से घर लौट रहे हैं। ऐसे में वे भी अपने परिवार के बीच दिवाली मनाने आए हैं। उन्होंने कहा, "जो लोग सीमाओं पर और देश के भीतर राष्ट्र की रक्षा करते हैं, जो देश के रक्षक हैं और भारत माता के वीर बेटे-बेटियां हैं, आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं।"

बस्तर में नक्सली आतंक का कहर खत्म हुआ- मोदी
प्रधानमंत्री ने बस्तर में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा, "मेरे वीर जवानों, इस बार मैं दिवाली मनाने बस्तर के जंगलों में आया हूं। यह वह भूमि है, जहां कभी नक्सली आतंक का कहर था। आप सबकी त्याग-तपस्या के कारण उसी भूमि पर आज नक्सली आतंक का कहर खत्म हुआ। विकास की बहार शुरू हो गई।"

उन्होंने कहा कि यह 40-50 वर्षों के बाद आई ऐसी दिवाली है, जब देश नक्सलवाद के भय से मुक्ति का उत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री ने इसे असाधारण उपलब्धि बताते हुए इसका श्रेय सुरक्षाबलों के लाखों जवानों, अधिकारियों और महिला सुरक्षाकर्मियों को दिया।

140 करोड़ देशवासियों की ओर से जताया आभार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे केवल दिवाली मनाने नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की ओर से जवानों के त्याग, समर्पण और सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में सुरक्षाबलों ने अनगिनत बलिदान दिए हैं।

आंतरिक सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, तो बाहरी दुश्मन भी कुछ नहीं कर पाते। लेकिन आंतरिक सुरक्षा कमजोर होने पर बाहरी खतरे बढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर जो भूमिका सेनाएं निभाती हैं, देश के भीतर वही जिम्मेदारी आंतरिक सुरक्षा बलों की होती है।

CRPF, BSF और बस्तर फाइटर्स के जवानों को किया नमन
प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, आईआरबी, राज्यों की पुलिस, बस्तर फाइटर्स और महिला सुरक्षाकर्मियों के योगदान की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए इन बलों के जवानों ने असीम त्याग किया है और पूरा राष्ट्र उनकी सेवाओं के लिए ऋणी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "करोड़ों-करोड़ों देशवासी आप पर गर्व करते हैं। कृतज्ञता और अपनेपन के इसी भाव के साथ मैं आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"

उन्होंने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा में जुटे जवानों का साहस, बलिदान और समर्पण भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 4 hours ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 6 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 6 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 6 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 6 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 6 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 6 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 6 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 6 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 6 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 6 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 6 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 7 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 7 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 7 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 7 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

about 9 hours ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!