वीडियो देखिये, सफाई दीदी के घर पहुंचे महापौर: परिवार के साथ मनाई दीपावली; परिवार से की आत्मीय मुलाकात
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के पावन पर्व पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सामाजिक समरसता और आत्मीयता की मिसाल पेश करते हुए सफाई मित्र के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं।
महापौर अपनी पारिवारिक परंपरा का निर्वहन करते हुए पत्नी और पुत्र संघमित्र भार्गव के साथ मुरई मोहल्ला निवासी सफाई दीदी मनीषा वेद के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अचानक घर पहुंचने से मनीषा वेद और उनके परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल बन गया। महापौर ने परिवार के सदस्यों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और दीपावली के त्योहार की खुशियां उनके साथ साझा कीं।
इस दौरान उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों का हालचाल जाना और त्योहार की बधाई देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की कामना की।
पारिवारिक परंपरा के तहत सफाई मित्र के घर पहुंचे महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर सफाई मित्र के घर पहुंचने की अपनी पारिवारिक परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा। पत्नी और पुत्र के साथ मनीषा वेद के घर पहुंचकर उन्होंने यह संदेश दिया कि त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग के साथ साझा की जानी चाहिए।
महापौर को अपने बीच पाकर परिवार में खुशी
मुरई मोहल्ले में महापौर के पहुंचने पर मनीषा वेद और उनके परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया। परिवार के सदस्यों ने महापौर को अपने बीच पाकर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान दीपावली की शुभकामनाओं के साथ आपसी सौहार्द और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!