खबर
Top News

तमसो मा ज्योतिर्गमय: कोटि-कोटि दीपों की लौ से जगमगाया राष्ट्र; आस्था के रंग में रंगा संसार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 नवंबर 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
तमसो मा ज्योतिर्गमय

सुख-समृद्धि-सौभाग्य का आया त्योहार दिव्य दीपावली, दीपमालिका मंगलचार

घट-घट विराजीं धन की देवी महालक्ष्मी, द्वार-द्वार चमकी दीपावली

दीपों की रोशनी से जगमगाया देश, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा सनातन का सबसे बड़ा महापर्व

अयोध्या से लेकर कन्याकुमारी तक उत्सव का माहौल, महालक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ सुख-समृद्धि की कामना

।। महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं सुरेश्वरी

हरि प्रिये नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं दयानिधे ।।

हे महालक्ष्मी जी, आपको बारंबार नमस्कार। नमस्कार आपको है सुरों की सुरेश्वरी।

हरि विष्णु की अत्यंत प्रिय प्रिये आपको प्रणाम करते हैं। हे दयानिधे आपको बारंबार नमस्कार।

राजवाड़ा स्थित मां महालक्ष्मी का दीपावली पर भव्य और आकर्षक शृंंगार किया गया।

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुख -समृद्धि और सौभाग्य के कलश छलकाती धन की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी का आगमन हो गया है। अहिल्या नगरी के घट-घट में देवी लक्ष्मी विराज गई हैं और द्वार-द्वार दीपावली चमक उठी है। हर आंगन खुशियों से चहक रहा है। दहलीज पर रंगोली के सुंदर रंग दमक रहे हैं।

मोतियों के चौक पुराए जा रहे हैं। मंगलगान गाए जा रहे हैं। हल्दी-कुमकुम के पगल्ये उकेरे जा रहे हैं। वंदनवार बांधे जा रहे हैं। गेरू खड़िया से मांडने मांडे जा रहे हैं, जिन पर चलकर देवी लक्ष्मी के कदम हर घर-आंगन में खुशियां लेकर आएंगे।

केसरिया, पीले ओर चटख रंग के गेंदे के फूलों की बहार छाई हुई है। घर ही नहीं, गांव-गली, मोहल्ले और शहर भी बुहारकर साफ कर दिया गया है, कोना-कोना दमक रहा है। दीपमालिकाएं जगमग जगमग कर रही हैं। दीपावली जो आ गई है।

दिन ढलते ही अब तरफ दीपक प्रज्वलित हो जाएंगे। सब तरफ प्रकाश पर्व का उजास ही उजास पसर जाएगा। धरती से लेकर अंबर तक रोशनी की एक बरात सज जाएगी। आंगन में चकरी नाचेगी तो आसमान में रॉकेट रंगीनियां बिखेरेंगे। ऊंचाई तक जाकर झर-झर झरते अनार के रोशन दानों की दमक भी देखते ही बनेगी।

धूम-धड़ाके से बम भी फूटेंगे तो तड़तड़ाहट के साथ लड़ की लड़ियां भी कतारबद्ध होकर दीप पर्व का अभिनंदन करेगी। हाथ में दीपों के थाल लिए सजी-संवरी सुहागिनों से हर गली मोहल्लों के देवालय दमक उठेंगे। घर-घर में देवी लक्ष्मी का पूजन-अर्चन और वंदन होगा।

चहुंदिश छाया दीप पर्व का उल्लास
इस बार की दीपावली सबके लिए सुख-सौभाग्य और आरोग्य का वरदान लेकर आई है। छोटे-बड़े सब एक समान उत्सव के उल्लास में डूब गए हैं। ऊंची इमारतों से लेकर पॉश कालोनियों और तंग बस्ती-मोहल्लों से लेकर छोटी सी झोपड़ी तक दयानिधे भगवती लक्ष्मी की अगवानी हो रही है।

धन की देवी भी सब तरफ एक समान अपनी कृपा बरसा रही है। खुशियों से हर चेहरा दमक रहा है। घरों में रंगोली सजाई गई है। दीपक के थाल के थाल बाती के संग तैयार है। बस इंतजार है दिन ढलने का, दिन ढलते ही द्वार-द्वार पर दीपावली चमक जाएगी, अमावस का अंधेरा छट जाएगा, सब तरफ उत्सव का उल्लास, उजियारा छा जाएगा।

लक्ष्मी मंदिरों में अलसुबह से उमड़े भक्त, राजवाड़ा पर लगी कतार
आज सुबह से राजवाड़ा स्थित होलकर युगीन लक्ष्मी मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लग गया है। कतार एक तरफ आड़ा बाजार के अंदर तक प्रवेश कर गई थी तो दूसरी तरफ यशवंत रॉड पर बैंक की इमारत को पार कर गई थी। गोर्धननाथ मंदिर के सामने नॉर्थ यशवंतगंज स्थित लक्ष्मी मंदिर के स्वर्ण शृंगार की आभा देखते ही बन रही थी।

यहां भी बड़ी संख्या में भक्तों ने अलसुबह से दर्शन के लिए आना शुरू कर दिया था। पं. केशव त्रिवेदी के मुताबिक आज सायंकाल प्रदोष काल में देवी का विशेष सहस्रार्चन, पूजन होगा। देवी का शृंगार स्वर्ण आभूषणों से होगा।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

about 5 hours ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 5 hours ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 6 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 6 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 6 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 7 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 7 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 7 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 7 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 7 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 7 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 7 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 7 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 7 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 7 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 7 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 7 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

about 9 hours ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!