फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके: लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शनिवार रात आगजनी की तीन घटनाओं से हड़कंप मच गया। अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित एक मल्टी के फ्लैट, रामचंद्र चौराहे पर कपड़े की दुकान और जीएनटी मार्केट में वेल्डिंग का गोदाम आग की चपेट में आ गए।
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीनों घटनाओं में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के मुताबिक... पहली घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मंदिर के सामने स्थित जीवन बसेरा अपार्टमेंट की है। यहां शनिवार रात एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख मल्टी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया।
पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए रहवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने करीब 2500 लीटर पानी डालकर आग बुझाई। आग में फ्लैट में रखा बिस्तर, कपड़े, रद्दी और गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। फ्लैट आदर्श पिता घनश्याम का बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार.. आग शॉर्टसर्किट से लगी थी।
दूसरी घटना रामचंद्र चौराहे पर नाले के किनारे स्थित कपड़े की दुकान में हुई। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे दुकान में आग लग गई। दुकान में कपड़े और फर्नीचर का भारी स्टॉक होने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। दमकलकर्मियों ने लगभग 25 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। आग में दुकान का पूरा कपड़ा और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। दुकान राकेश पिता कांतिलाल ओरा की बताई जा रही है। दुकान मालिक के मुताबिक... दुकान पूरी तरह सामान से भरी हुई थी। आग में लाखों रुपए का माल जलने से भारी नुकसान हुआ है।
तीसरी घटना जीएनटी मार्केट की है। यहां शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे स्टील वेल्डिंग के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।
दमकलकर्मियों ने करीब पांच हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। गोदाम प्रिया जैन का बताया जा रहा है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, दमकल ने बचाई स्थिति
तीनों घटनाओं में पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पाया जा सका। खासकर जीवन बसेरा अपार्टमेंट में पुलिस ने रहवासियों को सुरक्षित बाहर निकालकर संभावित जनहानि टाली, वहीं रामचंद्र चौराहे की दुकान में आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने में करीब 25 हजार लीटर पानी खर्च हुआ। आग लगने के कारणों और संपत्ति के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!