फर्जी नंबर प्लेट लगी थार पकड़ाई: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में खुलासा; नशे में था चालक, डिग्गी से मिली 4 अन्य नंबर प्लेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान विजय नगर थाना पुलिस ने शनिवार रात फर्जी नंबर प्लेट लगी थार जीप पकड़ी।
डिग्गी से चार अन्य नंबर प्लेट बरामद
मैरियट होटल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी को रोका तो चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई।
इसके बाद तलाशी लेने पर जीप की डिग्गी से चार अन्य नंबर प्लेट बरामद हुईं। गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं।
पुलिस ने थार जब्त कर थाने पहुंचा दी। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दोनों युवतियों को देर रात छोड़ दिया गया।
ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में रोकी थार
विजय नगर थाना पुलिस के अनुसार, शनिवार रात मैरियट होटल के पास ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच के लिए टीम तैनात थी।
एसआई अर्जुन परिहार पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने थार जीप को रोक लिया।
जीप आदर्श पिता साहेबदीन वर्मा निवासी गणेश नगर चला रहा था। उसके साथ सन्नी पिता कृष्णा शर्मा निवासी महादेव नगर और दो युवतियां भी मौजूद थीं।
पुलिस ने आदर्श की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।
पुलिस से बहस के बाद गाड़ी की तलाशी
पुलिसकर्मियों ने थार को थाने ले जाने की बात कही तो दोनों युवक बहस करने लगे। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिग्गी से चार अन्य नंबर प्लेट मिलीं, जिन पर MP12ZK5529 नंबर दर्ज था।
पुलिस के मुताबिक, आदर्श इन नंबर प्लेटों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर उसकी जानकारी निकाली।
खंडवा के व्यक्ति के नाम पर दर्ज मिली गाड़ी
जांच में थार मोहित पिता बसंत यादव निवासी हरसूद, जिला खंडवा के नाम पर रजिस्टर्ड मिली।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गाड़ी पर दूसरी नंबर प्लेट क्यों लगाई गई थीं और डिग्गी में एक ही नंबर की चार अतिरिक्त प्लेटें किस उद्देश्य से रखी गई थीं।
पुलिस ने थार जब्त कर ली है और दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले में वाहन के इस्तेमाल और नंबर प्लेटों से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!