धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट: कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाएं निर्भीक होकर पूजा-पाठ और गरबा में शामिल हो सकें, इसके लिए इंदौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है।
शहर में महिला पुलिस बल सहित 15 शक्ति मोबाइल टीमों को तैनात किया गया है।
टीम लगातार पेट्रोलिंग करेंगी
ये टीमें गरबा पंडालों, भजन संध्या, कन्या पूजन, भंडारे और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करना है।
पुलिस कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना
12 अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से शक्ति मोबाइल की 15 वाहनों वाली टीमों को रवाना किया।
इस दौरान उन्होंने तैनात महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफ किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के सभी थाना क्षेत्रों में शक्ति मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।
गरबा पंडालों और धार्मिक आयोजनों के आसपास होगी पेट्रोलिंग
शक्ति मोबाइल टीमें प्रत्येक एसीपी अनुभाग के अंतर्गत काम करेंगी। इनमें महिला उपनिरीक्षक या निरीक्षक प्रभारी के साथ दो महिला आरक्षक और दो पुरुष आरक्षक तैनात रहेंगे। टीमें चार पहिया वाहनों से धार्मिक कार्यक्रमों के आसपास विशेष रूप से रात के समय पेट्रोलिंग करेंगी।
पुलिस के अनुसार, टीमें गरबा पंडालों, भजन संध्या, कन्या पूजन और भंडारे जैसे आयोजनों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगी।
छेड़छाड़ करने वालों, मनचलों, नशा कर उपद्रव करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
महिलाओं और आयोजकों से भी करेंगी संवाद
शक्ति मोबाइल टीमों की जिम्मेदारी केवल गश्त तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिसकर्मी कार्यक्रमों में मौजूद महिलाओं, युवतियों और महिला आयोजकों से भी संवाद करेंगे, ताकि किसी तरह की परेशानी या सुरक्षा संबंधी शिकायत मिलने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रमों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी समस्या की स्थिति में टीमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई करेंगी।
महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
इंदौर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 70491-24444 जारी किया है। किसी भी परेशानी या सुरक्षा संबंधी समस्या की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
शक्ति मोबाइल टीमों की तैनाती का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाएं नवरात्रि के दौरान गरबा और अन्य धार्मिक आयोजनों में बिना डर के शामिल हो सकें।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित इंदौर नगरीय पुलिस के अधिकारी और शक्ति मोबाइल में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!