खबर
Top News

पुलिस को बदमाशों पर ज्यादा भरोसा: 11 साल पुराने केस में आरोपी पकड़ने का ‘खुफिया’ खेल सवालों में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 4:14 pm
शेयर करें:
पुलिस को बदमाशों पर ज्यादा भरोसा

खजराना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2015 के कृष्णा हत्याकांड का खुलासा बताकर थपथपाई पीठ

अब सामने आई कहानी, तो उठे सवाल- उज्जैन से आरोपी को बुलाने में हिस्ट्रीशीटर की मदद, तीन अन्य को पकड़ने के बाद छोड़ने का भी दावा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए मुखबिर तंत्र का सहारा लेती है, लेकिन जब किसी गंभीर अपराध के आरोपी को पकड़ने के लिए बदमाशों की मदद ली जाने लगे तो पुलिस के पूरे तंत्र पर सवाल उठना लाजिमी है। खजराना पुलिस के 2015 के कृष्णा हत्याकांड के खुलासे को लेकर अब ऐसी ही कहानी सामने आ रही है।

पुलिस ने 12 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 17 वर्षीय कृष्णा के अंधे कत्ल का 11 साल बाद खुलासा करने का दावा किया और अपनी पीठ थपथपाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी टीम की तारीफ की, लेकिन पर्दे के पीछे आरोपी तक पहुंचने की कहानी पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही है।

दावा यह है कि पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उज्जैन में रह रहे आरोपी आरिफ तक पहुंच बनाई। वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक आरिफ को इंदौर लाने में पुलिस के एक कथित खुफिया सूत्र और शहर के एक हिस्ट्रीशीटर की भूमिका रही। यानी जिस आरोपी को पुलिस अपनी कार्रवाई में पकड़ने का दावा कर रही है, उसे शहर तक लाने के लिए कथित तौर पर पुलिस ने एक बदमाश का सहारा लिया।

बदमाश से संपर्क, फिर उज्जैन से आरोपी को बुलाने का ‘प्लान’... खुलासा फर्स्ट के सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में खजराना थाने के एक प्रधान आरक्षक ने शहर के चर्चित बदमाश भय्यू सुरीला से संपर्क किया। इसके बाद दोनों के बीच अगस्त के पहले सप्ताह मंह मुलाकात हुई और उज्जैन में रहने वाले आरिफ को किसी भी तरह इंदौर लाने की बात हुई।

इसके बाद भय्यू सुरीला उज्जैन पहुंचा और वहां आरिफ से संपर्क किया। कथित तौर पर उसने कार खराब होने का बहाना बनाया और आरिफ से मदद मांगी। इसके बाद आरिफ इंदौर आने के लिए तैयार हो गया।

पुलिस के कथित ‘ऑपरेशन’ पर बड़ा सवाल... अगर पुलिस के पास आरोपी की जानकारी और उसका ठिकाना था तो क्या पुलिस टीम के पास उज्जैन जाकर उसे पकड़ने की क्षमता नहीं थी? क्या एक गंभीर हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को शहर के हिस्ट्रीशीटर की जरूरत पड़ गई?

या समझा जाए कि पुलिस और बदमाशों की केमेस्ट्री हमेशा से ही इस तरह की रही है। कुख्यात बदमाश भय्यू सुरीला और खजराना थाने के प्रधान आरक्षक की कथित पक्की दोस्ती पर भी सवाल उठना लाजमी है।

इंदौर पहुंचा तो अकेला नहीं था, तीन और भी पकड़े गए... सूत्रों के मुताबिक जब आरिफ इंदौर पहुंचा तो पुलिस के कथित खुफिया जवान ने उसे तीन अन्य लोगों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद इन लोगों को करीब 72 घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर रखे जाने की बात सामने आ रही है।

आरोप यह भी है कि पूछताछ के बाद तीन लोगों को ‘शुभ-लाभ’ कर छोड़ दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है, लेकिन यदि यह बात सही है तो यह पूरी कार्रवाई की निष्पक्षता और पुलिस रिकॉर्डिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

बदमाश को ‘पुलिस’ बनाना कितना सही?
यह बात सही है कि अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस का मुखबिर तंत्र अहम भूमिका निभाता है। कई बार अपराधी ही दूसरे अपराधियों की जानकारी देते हैं। लेकिन किसी गंभीर हत्या के आरोपी को दूसरे शहर से बुलाने के लिए हिस्ट्रीशीटर का इस्तेमाल करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पुलिस के पास तकनीकी संसाधन हैं, साइबर सेल है, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल ट्रैकिंग की सुविधाएं हैं। ऐसे में यदि आरोपी वर्षों से उज्जैन में रहकर ऑटो चला रहा था तो उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम सीधे वहां क्यों नहीं गई? क्या पुलिस के पास उसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी? या फिर बदमाश के नेटवर्क को पुलिस के आधिकारिक तंत्र से ज्यादा भरोसेमंद माना गया?

संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 3 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 3 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 3 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 4 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 4 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 4 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 4 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 5 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 5 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 5 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 5 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 5 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 5 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 5 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 6 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 6 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 6 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!