पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़: दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
KHULASA FIRST
संवाददाता

भूमिका और दस्तावेजों की कड़ी जोड़ने की चुनौती
16 खरीदारों की शिकायत के बाद चार पर एफआईआर,
22 हेक्टेयर जमीन से जुड़े करोड़ों के लेन-देन की जांच
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निपानिया की करीब 22 हेक्टेयर जमीन से जुड़े चर्चित पिनेकल जमीन मामले में एफआईआर के बाद अब जमानत को लेकर कानूनी कवायद तेज हो गई है। मामले में आरोपी बनाई गईं दो महिला नीना, रितु अग्रवाल को जमानत मिलने के बाद अब मुख्य आरोपी संजय अग्रवाल की ओर से भी अग्रिम जमानत के प्रयास किए जाने की जानकारी का खुलासा हुआ है।
ऐसे में क्राइम ब्रांच की जांच के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपए के लेन-देन और प्लॉट बिक्री से जुड़े मामले में पुलिस मुख्य आरोपी की भूमिका को किस तरह स्थापित करती है।
क्राइम ब्रांच ने 16 शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर संजय अग्रवाल, उनकी पत्नी नीना अग्रवाल, रितु अग्रवाल और गुरनाम सिंह धालीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, आपराधिक न्यासभंग और साजिश सहित धाराओं में केस दर्ज किया था।
शिकायतों में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2014-15 के दौरान रिहायशी कॉलोनी के नाम पर प्लॉट की बुकिंग कर लोगों से करोड़ों रुपए लिए गए, लेकिन कई खरीदारों को रजिस्ट्री नहीं मिली। मामले की जांच में जमीन के पूर्व और बाद के लेन-देन भी पुलिस के रडार पर हैं।
जमीन पहले प्लॉटिंग, बाद में दूसरी फर्म को बेचने का आरोप... मामले में सामने आई शिकायतों के अनुसार निपानिया के सर्वे नंबर 260/1, 261/1, 261/2 और 264/1 की करीब 22 हेक्टेयर जमीन से विवाद जुड़ा है। आरोप है कि जमीन पर प्लॉट काटकर बुकिंग और बिक्री की गई, जबकि बाद में जमीन के एक हिस्से को दूसरी फर्म के नाम कृषि भूमि के रूप में बेचने का सौदा किया गया। इसी कारण एक ही जमीन पर अलग-अलग दावों और लेन-देन को लेकर विवाद गहराया।
अब गिरफ्तारी से पहले अग्रिम जमानत की कवायद?
दो महिला आरोपियों को अग्रिम जमानत मिलने के बाद मुख्य आरोपी की ओर से भी गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत का रास्ता अपनाए जाने की चर्चा ने मामले को नया मोड़ दिया है।
यदि अग्रिम जमानत की अर्जी अदालत में दाखिल होती है तो पुलिस की केस डायरी, शिकायतकर्ताओं के बयान, जमीन के दस्तावेज, भुगतान का रिकॉर्ड और कथित प्लॉट बिक्री से जुड़े कागजात महत्वपूर्ण रहेंगे।
क्राइम ब्रांच फिलहाल शिकायतकर्ताओं के बयान और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामला करीब एक दशक पुराने लेन-देन से जुड़ा होने के कारण पुलिस के सामने पुराने भुगतान रिकॉर्ड, रजिस्ट्री दस्तावेज और अलग-अलग फर्मों के बीच हुए लेन-देन की कड़ियां जोड़ने की चुनौती भी है।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रशासनिक जांच और पुलिस कार्रवाई में सामने आए नामों के अंतर को लेकर भी सवाल उठे हैं।
निगम के बंधक प्लॉट बेचने का भी आरोप
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि नगर निगम में बंधक रखे गए प्लॉट भी ग्राहकों को बेच दिए गए। इसके अलावा दस्तावेजों और अलग-अलग फर्मों के नाम के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
प्रशासनिक जांच में भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कई कंपनियों और व्यक्तियों के नाम सामने आने की बात रिपोर्टों में कही गई है, हालांकि इनमें से सभी को पुलिस ने एफआईआर में आरोपी नहीं बनाया है।
संबंधित समाचार

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

नगर निगम के 31 साल पुराने खटारा टैंकर ने बीटेक की छात्रा को कुचला:छोटा बांगड़दा रोड पर हादसे में दोपहिया सवार युवती की मौत भाई गंभीर घायल

चलती नाव के इंजन में लगी आग:यात्रियों में मचा हड़कंप

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!