हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह: कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

पैसे लेने के बजाय डर के चलते पीड़ित ने उल्टा 40 हजार और दे दिए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदर लोहार हत्याकांड में कुख्यात हिस्ट्रीशिटर सूरज जाट को गिरफ्तार करने में नाकाम लसूड़िया पुलिस ने मामले के एक अन्य मुलजिम मानसिंह राजावत पर एक और शिकंजा कस दिया है।
पुलिस ने हत्याकांड में जिस काली स्कॉर्पियो कार को जब्त किया था। कार के बकाया पैसे देने के बजाय मानसिंह राजावत कार मालिक को धमका रहा था। इतना ही नहीं उल्टा कार मालिक से 40 हजार रुपए और वसूल लिए।
गौरतलब है कि 8 सितंबर को चंदर लोहार की गाय चोरी की शंका में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं, मौत से पहले उसके खिलाफ ही चोरी का केस दर्ज करा दिया गया।
हत्याकांड में लसूड़िया पुलिस ने गाय पालक भूरू यादव, उसके साथी कुणाल यादव और दुर्गेश लोहार, श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश सह संगठन मंत्री मानसिंह राजावत और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।
पुलिस कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर खुद ही एक अन्य मामले में की कोर्ट में पेश हो गया। कोर्ट ने उसे जेल भिजवा दिया।
पुलिस हत्याकांड में गिरफ्तारी के लिए उसका प्रोडक्शन वारंट मांगेगी, लेकिन उससे पहले पुलिस ने हत्याकांड में जेल में बंद मुलजिम मानसिंह राजावत पर अवैध वसूली का एक और केस दर्ज कर लिया है।
91 हजार रुपए देने में कर रहा था नाटक... 21 सितंबर के अंक में खुलासा फर्स्ट ने सबसे पहले बता दिया था कि मानसिंह राजावत पर पुलिस हत्याकांड में जब्त काली स्कॉर्पियो कार एमपी30 सी 5983 के मामले में कार मालिक की तरफ से केस दर्ज कर सकती है।
आखिरकार कल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक महेश बाग कॉलोनी निवासी राहुल सिंह तोमर (34) ने शिकायत की है कि उसके मामा सुरेंद्र सिंह सेंगर के नाम दर्ज उक्त स्कॉर्पियो कार उसने जून 2025 में खरीदी थी।
बाद में 1 नवंबर 2025 को यह कार उसने मानसिंह राजावत निवासी मारुति नगर को 7.91 लाख में बेच दी थी। सौदे के दौरान मानसिंह ने 7 लाख नकद दे दिए, जबकि शेष 91 हजार एक महीने में देने की बात कही थी।
राहुल का आरोप है कि तय समय निकलने के बाद भी उसे 91 हजार नहीं मिले। वह जब भी बकाया रकम मांगता था तो मान सिंह उससे गाली-गलौज करता था। इतना ही नहीं, रुपए देने के बजाय उल्टा उससे ही 91 हजार की मांग शुरू कर दी और उसे गाड़ी नहीं चलाने देने की धमकी दी।
डर और दबाव के चलते उसे मानसिंह को 40 हजार देने पड़ गए। इसके बावजूद भी मान सिंह और भी रुपयों की मांग करता रहा। मानसिंह राजावत के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किया है।
ये एक संज्ञेय अपराध है, जिसमें कोर्ट से ही जमानत होती है। दोष सिद्ध होने पर इसमें सात साल तक की सजा का प्रावधान है।
संबंधित समाचार

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!