करोड़ों का राशन घोटाला: गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
गरीब परिवारों को सरकारी राशन उपलब्ध कराने वाली दो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों में खाद्यान्न स्टॉक को लेकर बड़ी अनियमितता सामने आई है।
दोनों दुकानों को किया निलंबित
जांच के दौरान ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड में हजारों किलो गेहूं और चावल दर्ज मिला, लेकिन मौके पर उसका बेहद कम हिस्सा ही उपलब्ध था।
जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया गया है।
FIR दर्ज कराने के दिए निर्देश
प्रशासन ने दुकान संचालक समिति के प्रबंधक प्रकाश तिवारी और विक्रेता हर्ष तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी खाद्यान्न की हेराफेरी के मामले में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
रिकॉर्ड में 14 हजार किलो गेहूं, मौके पर सिर्फ 300 किलो
29 अक्टूबर 2025 को संयुक्त आपूर्ति अधिकारी की टीम ने दुकानों का भौतिक सत्यापन किया था। इस दौरान ई-पॉस रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच बड़ा अंतर सामने आया।
दुकान कोड 2601055 में रिकॉर्ड के अनुसार
गेहूं: 14,070 किलो, मौके पर 300 किलो
चावल: 3,406 किलो, मौके पर 100 किलो
वहीं दुकान कोड 2601065 में
गेहूं: 20,757 किलो, मौके पर 400 किलो
चावल: 4,919 किलो, मौके पर 200 किलो
यानी दोनों दुकानों में रिकॉर्ड में दर्ज और मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न के बीच भारी अंतर मिला।
1.03 करोड़ रुपए की अनियमितता का दावा
जांच रिपोर्ट के मुताबिक दुकान कोड 2601055 में 33,17,161 रुपए के खाद्यान्न की अनियमितता पाई गई। वहीं दूसरी दुकान कोड 2601065 में 70,82,690 रुपए की अनियमितता सामने आई। दोनों दुकानों को मिलाकर यह राशि 1,03,99,851 रुपए बताई गई है।
250 से 300 परिवारों ने बताया- तीन महीने का राशन नहीं मिला
जांच के दौरान राशन वितरण के रिकॉर्ड को भी देखा गया। इसमें अगस्त 2025 में अतिरिक्त खाद्यान्न की मांग किए जाने का उल्लेख मिला। रिकॉर्ड में जून, जुलाई और अगस्त का राशन पहले ही वितरित किया जाना दर्ज था।
हालांकि, जांच के दौरान करीब 250 से 300 परिवारों ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें तीन महीने का राशन नहीं मिला। इससे सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज वितरण और वास्तविक हितग्राहियों को मिले राशन के बीच अंतर की बात सामने आई।
करीब एक साल बाद FIR की कार्रवाई
मामले में अब प्रशासन ने FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी सरोज सिंह परिहार ने 28 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर दोनों दुकानों से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अमित साहू ने कोतवाली थाने में शिकायत भी दी है। हालांकि, फिलहाल FIR दर्ज होना बाकी है।
दोनों राशन दुकानें निलंबित
प्रशासन ने दोनों PDS दुकानों को निलंबित कर दिया है, ताकि प्रभावित हितग्राहियों को राशन मिलने में परेशानी न हो। दुकान कोड 2601055 को जय भोले प्राथमिक उपभोक्ता भंडार से जोड़ा गया है, जबकि दुकान कोड 2601065 को बालागंज प्राथमिक उपभोक्ता भंडार से अटैच किया गया है।
अब संबंधित हितग्राही इन वैकल्पिक दुकानों से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे।
1.04 करोड़ रुपए की वसूली प्रस्तावित
प्रशासन के अनुसार दोनों मामलों में सामने आई 1,03,99,851 रुपए की राशि की वसूली भू-राजस्व की तरह किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।
मामले में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश, 2015 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
फिलहाल पुलिस में FIR दर्ज होना बाकी है। इसलिए आरोपों की अंतिम कानूनी स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!