खबर
Top News

बदमाशों पर पुलिस की सख्ती: 5 को किया जिलाबदर; 11 को देनी होगी थाने में हाजिरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मार्च 2026, 6:40 pm
शेयर करें:
बदमाशों पर पुलिस की सख्ती

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 16 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

5 बदमाशों को किया जिलाबदर
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में जोनल अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें 5 कुख्यात बदमाशों को मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिलाबदर कर दिया गया है।

इन्हें 3 से 6 महीने के लिए इंदौर शहर, देहात और आसपास के जिलों की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।

जिलाबदर किए गए बदमाश
रोहित उर्फ काला (6 माह)
शुभम उर्फ जला (6 माह)
राज (6 माह)
पुनीत (6 माह)
साहिल उर्फ चेरी (3 माह)

11 को देनी होगी थाने में हाजिरी
इसके अलावा 11 शातिर बदमाशों पर निर्बंधन (बाउंड ओवर) की कार्रवाई की गई है। इन्हें नियमित रूप से थाने में हाजिरी देनी होगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की सख्त हिदायत दी गई है। इनकी अवधि 3 महीने से 1 वर्ष तक तय की गई है।

इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं
दीपक उर्फ जूना उर्फ दीपू (33 वर्ष, अवधि: 1 वर्ष)
आशीष (23 वर्ष, अवधि: 1 वर्ष)
पंकज उर्फ सोहन (35 वर्ष, अवधि: 1 वर्ष)
गौतम (22 वर्ष, अवधि: 6 माह)
भानु (24 वर्ष, अवधि: 6 माह)
चित्रांश उर्फ शिवम उर्फ बिट्टू (अवधि: 6 माह)
सूरज उर्फ गोलू (35 वर्ष, अवधि: 6 माह)
लखन (40 वर्ष, अवधि: 6 माह)
शाहिद उर्फ नाडिया (43 वर्ष, अवधि: 6 माह)
लोकेश उर्फ लोकू (30 वर्ष, अवधि: 3 माह)
पूनम सिलावट (40 वर्ष, अवधि: 3 माह)

पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी पहले भी गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं और चेतावनी के बावजूद गतिविधियां जारी रखे हुए थे। ऐसे में त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए यह कड़ी कार्रवाई की गई है। उक्त प्रकरणों की पैरवी एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला द्वारा की गई।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 10 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 10 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 11 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 11 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 11 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 11 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 11 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 11 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 11 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 11 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 12 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 12 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 12 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 12 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 12 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 12 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 12 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!