खबर
Top News

11 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का एक्शन: 3 को किया जिलाबदर; 8 पर निर्बंधन आदेश, थाने में लगानी होगी नियमित हाजिरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 2:59 pm
शेयर करें:
11 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का एक्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 11 बदमाशों के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इनमें तीन बदमाशों को जिलाबदर किया गया है, जबकि आठ आदतन अपराधियों के खिलाफ निर्बंधन आदेश जारी कर नियमित थाना हाजिरी सहित कई शर्तों से पाबंद किया गया है।

कई आपराधिक मामले दर्ज है
पुलिस के मुताबिक इन सभी के खिलाफ पूर्व से विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद इनकी गतिविधियों में सुधार नहीं होने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत कार्रवाई की गई है।

इन 3 बदमाशों को किया जिलाबदर
पुलिस कमिश्नर ने गांधी नगर थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार पिता योगेश खटीक (38) को छह महीने के लिए जिलाबदर किया है। वहीं लसूड़िया थाना क्षेत्र के अजय उर्फ भोला पिता सुरेश पठोते (26) और तिलक नगर थाना क्षेत्र के राहुल उर्फ दादिया उर्फ सालिगराम पिता अशोक जाधव (24) को तीन-तीन महीने के लिए जिलाबदर किया गया है।

तीनों को निर्धारित अवधि तक इंदौर जिले की नगरीय एवं ग्रामीण सीमा के साथ उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।

8 आदतन अपराधियों पर निर्बंधन आदेश
पुलिस कमिश्नर ने सूरज पिता कैलाश मेहरा और अरुण पिता राजेंद्र वालेकर को एक-एक वर्ष के लिए पाबंद किया है। हमीद पिता बाबू खान, वाजिद उर्फ गब्बू पिता युनुस खान, वसीम उर्फ बाला पिता हमीद खान, मुकेश पिता छोटेलाल कुशवाह और दुर्गेश पिता कैलाश वर्मा के खिलाफ छह-छह महीने का निर्बंधन आदेश जारी हुआ है। शुभम उर्फ बाबू पिता रामपलट भारद्वाज उर्फ राजभर को तीन महीने के लिए पाबंद किया गया है।

थाने में देनी होगी नियमित हाजिरी
निर्बंधन आदेश के तहत संबंधित बदमाशों को निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से थाने में हाजिरी देनी होगी। वे किसी आपराधिक या अवैध गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगे और न ही कानून-व्यवस्था या लोकशांति प्रभावित करने वाली गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेश की किसी भी शर्त का उल्लंघन होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में शासन की ओर से एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला ने पैरवी की।

संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 7 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 7 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 7 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 7 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 7 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 8 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 8 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 8 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 8 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 9 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 9 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 9 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 9 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 9 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 9 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 9 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 9 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!