खबर
Top News

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने: चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अक्टूबर 2026, 2:31 pm
शेयर करें:
घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर इंदौर में भारी बवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, बिना ज्ञापन दिए लौटे कांग्रेसी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में बड़े पैमाने पर धांधली और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा।

प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कलेक्टोरेट का घेराव करने का प्रयास किया।

कलेक्टोरेट से काफी पहले फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने लगाए गए बैरिकेड्स पर पुलिसबल और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और आमना-सामना हुआ। उग्र कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स लांघकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

एसडीएम की देरी पर बिना ज्ञापन दिए वापसी
मतदाता सूची से मनमाने तरीके से हटाए गए नामों, नगर निगम की अव्यवस्थाओं और शहर के सार्वजनिक निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाना था।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टोरेट परिसर में सीधे उच्च प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देने की शर्त रखी। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर केवल 11 लोगों को भीतर जाने की अनुमति दी, जिसे कांग्रेसियों ने खारिज कर दिया।

वे सड़क पर ज्ञापन देने को तैयार नहीं थे। इसी बीच एसडीएम के समय पर न पहुंचने से अनिश्चितता बढ़ गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बिना ज्ञापन सौंपे ही लौटने का फैसला कर लिया।

बाद में जब एसडीएम मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी के माध्यम से ज्ञापन देने का अनुरोध किया, लेकिन तब तक प्रतिनिधिमंडल अपना विरोध दर्ज कराकर रवाना हो चुका था।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग
कलेक्टोरेट मार्ग पर हंगामे के बीच कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतला छीनने को लेकर झूमाझटकी हुई, लेकिन कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और उनसे तुरंत इस्तीफे की मांग की। हाथों में तख्तियां लिए कांग्रेसी वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते रहे।

हरसिद्धि मंदिर से शुरू हुआ पैदल मार्च, डीजे और ढोल-ढमाकों के साथ घेराव
सुबह 10.30 बजे से कांग्रेसी कार्यकर्ता हरसिद्धि मंदिर परिसर में एकत्र होने लगे थे। 11.45 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट की ओर पैदल मार्च शुरू किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ढोल-ढमाकों के बीच डीजे की गाड़ी पर चढ़कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्टोरेट के चारों ओर चार-पांच थानों का भारी पुलिसबल तैनात किया था, जहां बैरिकेड्स हटाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी
इस उग्र प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया और सरफराज अंसारी ने किया।

आंदोलन में इंदौर के विभिन्न मंडल व ब्लॉक अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

मोती तबेला मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, घंटों परेशान रही जनता
प्रदर्शन और बैरिकेडिंग के कारण कलेक्टोरेट से मोती तबेला की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस प्रशासन ने वाहनों को संकरे वैकल्पिक रास्तों की तरफ डायवर्ट किया, जिसके चलते पूरे इलाके में घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और आम जनता को भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ा।

संबंधित समाचार

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

8 minutes ago
3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी
Top News

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

17 minutes ago
गेमिंग की आड़  में सट्टा 2 गिरफ्तार
Top News

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

25 minutes ago
फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा
Top News

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

35 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी
Top News

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्‌टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

38 minutes ago
क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी
Top News

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

39 minutes ago
नगर निगम के 31 साल पुराने खटारा टैंकर ने बीटेक की छात्रा को कुचला
Top News

नगर निगम के 31 साल पुराने खटारा टैंकर ने बीटेक की छात्रा को कुचला:छोटा बांगड़दा रोड पर हादसे में दोपहिया सवार युवती की मौत भाई गंभीर घायल

about 1 hour ago
चलती नाव के इंजन में लगी आग
Top News

चलती नाव के इंजन में लगी आग:यात्रियों में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा
Top News

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

about 1 hour ago
कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
Top News

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

about 1 hour ago
आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान
Top News

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

about 2 hours ago
शेयर बाजार में भारी गिरावट
Top News

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

about 2 hours ago
लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

about 2 hours ago
मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता
Top News

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

about 2 hours ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

about 3 hours ago
शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती
Top News

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

about 3 hours ago
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
Top News

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

about 3 hours ago
लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम
Top News

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

about 3 hours ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!