पुनर्वास की नई मिसाल बना पीएम मित्र पार्क: इतने परिवारों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव; विकास एवं मानवीय संवेदनाओं के संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धार जिले में विकसित किए जा रहे पी.एम. मित्र पार्क के अंतर्गत प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का कार्य संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रगति पर है। परियोजना से प्रभावित कुल 89 परिवारों में से अब तक 48 परिवारों को दो चरणों में 24-24 परिवारों के समूह के रूप में सफलतापूर्वक नवीन आवासीय कॉलोनी में स्थानांतरित किया जा चुका है, जबकि शेष 41 परिवारों का पुनर्वास आगामी 3 माह में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक पुर्नवास कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सावित्री ठाकुर, राज्य भी शामिल हो चुकी है।
सामान्यतः पुनर्वास एवं विस्थापन की प्रक्रियाएं लोगों में असंतोष एवं नाराजगी उत्पन्न करती हैं, किन्तु पीएम मित्र पार्क में किया जा रहा यह पुनर्वास एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा है।
जिन परिवारों का जीवन अब तक असंगठित एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित वातावरण में व्यतीत हो रहा था, उन्हें अब एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक आवासीय परिसर उपलब्ध कराया गया है।
लगभग 17.49 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत नवीन कॉलोनी में स्वच्छ पेयजल हेतु नल कनेक्शन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), पक्की सड़कें, सुरक्षित एवं कवर परिसर, सीसीटीवी व्यवस्था, प्राथमिक शिक्षा केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बच्चों एवं परिवारों के लिए प्लै ग्राउण्ड एवं पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे प्रभावित परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्राप्त हुआ है।
इसके अतिरिक्त, पीएम मित्र पार्क में स्थापित होने वाले वस्त्र उद्योगों के माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। पुनर्वासित परिवारों के युवाओं एवं महिलाओं को निकट भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सशक्त होगी।
एमपीआईडीसी द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पुनर्वास केवल स्थान परिवर्तन तक सीमित न रहे, बल्कि प्रभावित परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में वास्तविक सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बने। पीएम मित्रा पार्क का यह मॉडल विकास एवं मानवीय संवेदनाओं के संतुलन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आ रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!