अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात के दौरान मारपीट: आपस में भिड़े बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी के पालम इलाके में हुए अग्निकांड के बाद सियासत गरमा गई है। पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी के दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई।
मुलाकात के दौरान बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, जब आप नेता पीड़ित परिवारों से मिल रहे थे, उसी दौरान बीजेपी और आप कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते टकराव में बदल गई। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगा रहे हैं।
केजरीवाल का आरोप – गुंडागर्दी की गई
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा किया और पीड़ित परिवारों से मिलने में बाधा डाली। उन्होंने कहा कि एक परिवार ने अपने 9 सदस्यों को खो दिया है, ऐसे समय में सहानुभूति दिखाने के बजाय राजनीति की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
फायर ब्रिगेड पर भी उठाए सवाल
केजरीवाल ने अग्निकांड को लेकर फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि दमकल की सीढ़ियां ठीक से काम नहीं कर रही थीं, जिससे राहत कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए-आग लगने के कारणों से लेकर फायर ब्रिगेड की तैयारी तक।
सियासी घमासान तेज
इस घटना के बाद राजधानी में सियासी माहौल और गरमा गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं, जबकि पीड़ित परिवारों के बीच अब भी मातम पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!