फीनिक्स अस्पताल: मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस जांच से पहले मामला दबाने का प्रयास, परिजनों का आरोप- पोस्टमार्टम से भी रोका
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड स्थित फीनिक्स अस्पताल में खरगोन निवासी मरीज तसनीम खान (50 वर्ष) की रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल L4-L5) की सर्जरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीज की शनिवार को सर्जरी तय थी।
ऑपरेशन से पहले ईसीजी, 2डी इको सहित हृदय और शरीर की अन्य चिकित्सकीय फिटनेस जांचें कराई गई थीं, जो सामान्य आई थीं। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर में ले जाने तक मरीज की स्थिति सामान्य थी।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के तुरंत बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की स्थिति स्पष्ट करने से इनकार कर दिया और उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया। काफी देर तक जानकारी नहीं देने के बाद डॉक्टरों ने अचानक मरीज को साइलेंट हार्ट अटैक आने की बात कही। परिजनों ने सर्जरी के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने और स्थिति बिगड़ने पर समय रहते मरीज को नहीं संभाल पाने का आरोप लगाया है।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने तिलक नगर थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही अस्पताल प्रबंधन में हलचल मच गई। परिजनों का आरोप है कि कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच से बचने के लिए राजीनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस की औपचारिक जांच आगे बढ़ने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से जमा कराई गई पूरी राशि लौटा दी।
परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने धार्मिक भावनाओं का हवाला देकर उन्हें पोस्टमार्टम कराने से रोका। कर्मचारियों ने कथित तौर पर तर्क दिया कि इस्लाम में पोस्टमार्टम वर्जित है और मरीज के दोबारा जीवित होने की संभावना नहीं है, इसलिए इसका कोई औचित्य नहीं है।
पुलिस जांच से पहले समझौता क्यों किया गया : मरीज का इलाज डॉ. वैभव गोयल के संरक्षण में किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे परिजनों के अधिवक्ता एम.एफ. कपाड़िया ने अस्पताल की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इलाज में कोई लापरवाही या चिकित्सकीय त्रुटि नहीं हुई थी, तो पुलिस जांच से पहले जल्दबाजी में समझौता क्यों किया गया और पैसे क्यों लौटाए गए?
इसके अलावा, परिजनों ने फ़ीनिक्स अस्पताल प्रशासन पर आयुष्मान भारत योजना के दुरुपयोग और सरकारी धन के गबन का भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने तथा आयुष्मान योजना के तहत किए गए दावों की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
संबंधित समाचार

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!