खबर
Top News

‘किचकिच’ के बाद ‘पिच’ पर लौटा पाक: ट्रॉफी चोर पाकिस्तान का गुमान चूर-चूर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 फ़रवरी 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
‘किचकिच’ के बाद ‘पिच’ पर लौटा पाक

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने का पाकिस्तान का ड्रामा हुआ खत्म

क्लीन बोल्ड हुआ पाकिस्तान का प्रोपोगंडा, 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत-पाक मैच

आईसीसी के सामने घुटनों पर आया पाकिस्तान, खत्म हुआ न खेलने का नाटक

बांग्लादेश का सपोर्ट कर हीरो बनने चला था पाकिस्तान, हिट विकेट हो गया, निकल गई सब हेकड़ी

आईसीसी की बेन की धमकी, फाइन लगाने की तैयारी व फटकार के बाद पाक मैच खेलने को हुआ तैयार

5 घंटे चली बैठक में आईसीसी ने पाक की सभी शर्तें ठुकराईं, भारत से द्विपक्षीय सीरीज के लिए गिड़गिड़ा रहा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
बांग्लादेश के बहाने भारत से मैच खेलने से बचने की पाकिस्तान की कोशिशें कामयाब न हो पाईं। उसकी सारी हेकड़ी आईसीसी के सामने निकल गई। पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सार्वजनिक बयान देकर दादागीरी दिखाई थी, लेकिन आईसीसी की जुर्माना, बेन की धमकी व कड़ी फटकार के बाद शहबाज शरीफ सरकार पलभर में घुटनों पर आ गई।

बांग्लादेश के बहाने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हीरो बनने चला पाकिस्तान आईसीसी की पहली ही बैठक में क्लीन बोल्ड हो गया और इसके साथ ही ‘ट्रॉफी चोर’ पाकिस्तान का गुमान चूर-चूर हो गया कि वह अपनी शर्तों पर खेलेगा। आईसीसी की बेन लगाने की दो टूक घोषणा ने पाकिस्तान की क्रिकेट की व अंदरूनी सियासत को हिलाकर रख दिया और उसी शहबाज शरीफ सरकार ने मैच के लिए राजी होने की लिखित घोषणा कर दी, जिसने बड़े घमंड से भारत से खेलने का इंकार किया था।

3 जनवरी को आईपीएल से बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के फैसले को सियासत से जोड़कर पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाने के लिए क्रिकेट जगत में अकड़ दिखाई थी। इस अकड़ के फेर में नुकसान बांग्लादेश का हो गया और पाकिस्तान ने अपने ‘हम बिरादर’ मुल्क का बड़ा नुकसान करवाकर यू टर्न ले लिया। अब वर्ल्ड कप से बाहर होकर समूचा बांग्लादेश, पाकिस्तान की इस दोगलाई को देख-समझ रहा है।

लौ टकर बुद्धू घर को आए की तर्ज पर पाकिस्तान लौटकर फिर भारत के पाले में आ गया। मसला क्रिकेट का था और टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ा था। बांग्लादेश का हिमायती बन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में एक प्रोपोगंडा बनाया था, जो सोमवार को ध्वस्त हो गया।

पाकिस्तान तो भारत के साथ खेलने को तैयार हो गया, लेकिन अपनी फितरत से बांग्लादेश का नुकसान करवा दिया। पाकिस्तान की शह पर बांग्लादेश हेकड़ी दिखाने लगा। नतीजतन वह वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गया। इसके बाद पाकिस्तान की हेकड़ी भी निकल गई। आईसीसी के सामने पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और भारत के साथ खेलने को तैयार हो गया।

इस बात का ऐलान भी पाकिस्तान सरकार ने सोमवार आधी रात कर दिया कि उसकी टीम 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के साथ अब मैच खेलेगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान की शाहबाज सरकार ने ये ऐलान किया था कि वह भारत के साथ मैच नहीं खेलेंगे। अब ‘सूर्या भाऊ’ की सेना मैदान में टीम सलमान मिर्जा के साथ दो-दो हाथ के लिए वर्ल्ड कप मुकाबले में तैयार है।

खेल के मैदान को अपनी ओछी हरकत व राजनीति का अखाड़ा बनाने की पाकिस्तान की चाल कल क्लीन बोल्ड हो गई। आईसीसी के सामने आखिरकार पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया और भारत के साथ न खेलने का नाटक खत्म हो गया।

आईसीसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की हुई बैठक में पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने तीन अहम जो शर्तें रखी, उससे साफ हो गया कि पाकिस्तान भारत के साथ क्रिकेट खेलने को कितना उतावला व लालायित है।

बैठक में पाकिस्तान ने शर्त रखी कि भारत के साथ उसकी द्विपक्षीय सीरीज रखी जाए। भारत-श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज भी हो और भारत बंगलादेश का दौरा भी करे।

आईसीसी ने पाकिस्तान की तीनों शर्ते ये कहकर खारिज कर दीं कि ये मामला उसके अधिकार क्षेत्र का नहीं। इस प्रकार के फैसले संबंधित देश के क्रिकेट बोर्ड व सरकारें करती हैं।

शर्म छुपाने के लिए पाकिस्तान ने पड़ोसी देशों का लिया बहाना... टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाक के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मैच होना तय हो गया है। आईसीसी बंगलादेश, श्रीलंका, यूएई के समझाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने यू टर्न ले लिया।

पाकिस्तान सरकार ने एक प्रेस बयान में कहा कि मित्र देशों के अनुरोधों को देखते हुए सरकार क्रिकेट टीम को निर्देश दे रही है कि वह 15 फरवरी 2026 को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अपने तय मुकाबले के लिए मैदान में उतरे।

शहबाज शरीफ को श्रीलंकाई राष्ट्रीय अनुराकुमारा दिसानायके का फोन आया था, जिसमें उन्होंने गतिरोध खत्म करने का अनुरोध किया था। इससे पहले 1 फरवरी को पाक सरकार ने कहा था कि टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी ग्रुप स्टेज मैच में उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। बाद में 5 फरवरी को पाक पीएम शहबाज शरीफ ने यही रुख दोहराया था।

रविवार 8 फरवरी को आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल ने बैठक की थी। इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी व बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी थे। ये बैठक 5 घंटे चली थी। इसमें ही तय हुआ था कि पाकिस्तान की शर्तें बेमानी हैं और उसे खेलना होगा।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 11 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 12 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 12 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 12 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 12 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 13 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 13 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 13 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 13 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 13 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 13 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 13 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 13 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 13 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 13 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 13 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 13 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!