संतों का विवाद देखकर पीड़ा: किस प्रसिद्ध पीठाधीश्वर ने कहा ऐसा; बोले- मंदिर पिकनिक स्पॉट बन रहे हैं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि वर्तमान में संतों का विवाद देखकर पीड़ा हो रही है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज शहर आगमन पर मीडिया से बात कर रहे थे। विधायक रमेश मेंदोला ने विमानतल पर उनका स्वागत किया।
हम कुछ नहीं कह सकते
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि संतों में विवाद सनातन के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम संत नहीं बन पाए हैं इसलिए उन्हें कुछ कह नहीं सकते। हमारी इतनी औकात नहीं कि हम इतने बड़े संतों को कुछ भी सलाह दें।
सनातन के लिए ठीक नहीं यह
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मीडिया में जो देख सुन रहे हैं वह पीड़ादायक है। यह सनातन के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सनातन में भी सुधार की आवश्यकता है। साधु एक दूसरे की निंदा कर रहे हैं यह सनातन के लिए घातक है।
रूढ़िवादिता, बलिप्रथा सनातन की कुरीतियां
बागेश्वर धाम के अनुसार सनातन की रूढ़िवादिता, बलिप्रथा सनातन की कुरीतियों में शामिल है। इन्हें दूर करने की जरूरत है।
पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार बंद
उन्होंने कहा कि नए मंदिर तो बन रहे हैं लेकिन पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार बंद हो गया है। आज हमारे मंदिर, तीर्थ, देवालय आस्था का केंद्र की बजाय पिकनिक स्पॉट बन रहे हैं। यह ठीक नहीं।
किसी भी धर्म के विरोधी नहीं
उन्होंने जोड़ा कि हम सनातनी हैं, लेकिन किसी भी धर्म के पक्ष में या विरोध में नहीं हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धार जिले के राजगढ़ स्थित मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर होकर गए हैं।
संबंधित समाचार

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!