स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला: सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र-2 स्थित जय मल्हार गार्डन में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में रहवासियों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में इंडेक्स हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने शुगर, नेत्र रोग, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, त्वचा एवं स्त्री रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बीमारियों की समय पर पहचान, बचाव के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में लोगों को जागरूक किया।
विधायक मेंदोला ने कहा स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य व अन्य आवश्यक सेवाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में जनहित और जनसेवा से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं।
वहीं भाजपा नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्तिसिंह हाड़ा ने कहा सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करने का माध्यम है। जरूरतमंद लोगों तक समय पर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।
इंडेक्स हॉस्पिटल की ओर से डॉ. सुधीर मौर्या, डॉ. वारसी तल्लौरी, डॉ. शुभांग सान्याल एवं डॉ. सलमान कचबा सहित विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
अस्पताल के जीएम मार्केटिंग श्री बिनय तिवारी एवं श्री शिवम कुशवाह ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
शिविर में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सभापति मुन्नालाल यादव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, सुधीर कोल्हे, नगर मंत्री स्वाति काशिद, चंदूराव शिंदे, गणेश गोयल, मनीष चोरट, रोहित चौधरी, पृथ्वी गोरे, कमल चौहान, गुड्डू कुमायूं सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!