खबर
Top News

चढ़ावा चोरी और छात्रों के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास; अब सीजेआई समेत 38 जज होंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 8:40 pm
शेयर करें:
चढ़ावा चोरी और छात्रों के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार जारी है। सोमवार को भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के कारण बार-बार बाधित हुई। विपक्षी सांसद राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर विरोध करते रहे। हालांकि, भारी शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिए गए।

इसी दौरान लोकसभा ने उच्चतम न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) समेत न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने का रास्ता साफ हो गया।

25 दिन के सत्र में 15 दिन बीते, हंगामा बना बड़ी चुनौती
मानसून सत्र के कुल 25 दिनों में से 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब दोनों सदनों की कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के पूरी तरह चल सकी हो। संसद की कार्यवाही पर होने वाले भारी खर्च को देखते हुए लगातार बाधित हो रही कार्यवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के चलते महज तीन मिनट बाद ही सदन स्थगित करना पड़ा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

हंगामे के बीच पेश हुए अहम विधेयक
दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदस्यों से जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखने को कहा, लेकिन विपक्ष का विरोध जारी रहा।

इसी दौरान भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 पेश किया गया। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 सदन में पेश किया। विपक्ष की लगातार नारेबाजी के कारण कार्यवाही फिर दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

चढ़ावा चोरी और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर नारेबाजी
दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू होने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उच्चतम न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026 चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया।

इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सांसद राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और दिल्ली में छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर नारेबाजी करते रहे।

हंगामे के बीच ही विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में भी नहीं थमा हंगामा
राज्यसभा में भी स्थिति लगभग ऐसी ही रही। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदस्यों से शांत रहने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन नारेबाजी जारी रहने पर सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

दोपहर 2 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 विचार के लिए पेश किया।

सभापति ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने की अनुमति दी। इसी दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष संबंधित विषय पर चर्चा ही नहीं करना चाहता।

आखिरकार शोर-शराबे के बीच सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 भी ध्वनिमत से पारित हो गया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

हंगामे की राजनीतिक ही नहीं, आर्थिक कीमत भी
संसद की कार्यवाही पर प्रति मिनट करीब ढाई लाख रुपए खर्च होने के आकलन के बीच लगातार हो रहे व्यवधान ने एक बार फिर संसद के समय और सार्वजनिक धन के इस्तेमाल को लेकर बहस तेज कर दी है। मानसून सत्र का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होता नजर नहीं आ रहा।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 7 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 8 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 8 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 8 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 8 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 8 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 9 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 9 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 9 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 9 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 9 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 9 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!