INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला: राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक के बाद विपक्षी दलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही आंदोलन का हिस्सा है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को अपना मिशन बताया।
वोट चोरी के प्लान को उजागर करने के लिए विपक्ष एकजुट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वोट चोरी के कथित प्लान को उजागर करने के लिए विपक्ष एक साथ खड़ा है। विपक्षी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अपनी आपत्तियां दोहराईं तथा इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विपक्ष का आरोप- वोट के साथ धरनास्थल भी छीने जा रहे
बैठक में शामिल तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले और अन्य विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है।
नेताओं ने दावा किया कि अब वोट के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन के लिए धरनास्थल भी छीने जा रहे हैं। विपक्षी नेताओं ने कहा कि आम लोगों के अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
SIR के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा
राहुल गांधी ने अपने आवास पर विपक्षी नेताओं और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को चाय पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में चल रहे आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेगा। बैठक के बाद दिए गए बयानों से स्पष्ट है कि चुनाव प्रक्रिया और SIR को लेकर सरकार तथा विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव आगे भी जारी रह सकता है।
राहुल गांधी बोले- देश में लोकतंत्र बर्बाद किया जा रहा
राहुल गांधी ने कहा- जैसा कि मैंने कल कहा था, ये अलग-अलग प्रदर्शन नहीं चल रहे हैं। एक ही प्रदर्शन चल रहा है। देश में लोकतंत्र बर्बाद किया जा रहा है। आंदोलन एक मिशन के साथ जारी है।
आम लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं और लोकतंत्र को बचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा उनका मिशन है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार देश के लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!