ऑपरेशन क्लीन: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो चाकूबाज गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधों पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत थाना लसुड़िया पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो आरोपियों को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिन पर पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस आयुक्त इंदौर द्वारा शहर के शेडो एरिया और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-02 अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर पराग सैनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुड़िया द्वारा लगातार रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
इसी अभियान के तहत थाना लसुड़िया की एफआरवी-16 और एफआरवी-18 में तैनात पुलिस जवानों ने देर रात क्षेत्र के शेडो एरिया और सुनसान स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान अरंडिया बायपास क्षेत्र तथा आनंद वाटिका, महालक्ष्मी नगर इलाके में दो संदिग्ध युवक घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से अवैध धारदार चाकू बरामद हुए।
पुलिस ने अजय जाधव (18 वर्ष), निवासी बापू गांधी नगर, इंदौर तथा जतिन शिंदे (27 वर्ष), निवासी स्कीम नंबर-78, इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग धारदार चाकू जब्त किए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना लसुड़िया में अपराध क्रमांक 834/26 एवं 836/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। रात्रि गश्त और शेडो एरिया चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
संबंधित समाचार

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!