करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा: फर्जी फर्मों से खुलवाए बैंक खाते; घर से मिले 2.69 करोड़ कैश और जेवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
सागर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भोपाल से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 करोड़ 69 लाख 42 हजार 700 रुपए नकद, करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, दस्तावेज और नोट गिनने की मशीन बरामद की है।
बेरोजगारों के नाम पर खुलवाते थे खाते
पुलिस के मुताबिक आरोपी बेरोजगार लोगों को पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेजों से फर्जी फर्म तैयार करवाते थे। इन्हीं फर्मों के नाम पर निजी बैंकों में खाते खुलवाकर ऑनलाइन बैटिंग की रकम का लेन-देन किया जाता था।
जांच में अब तक 30 से अधिक फर्जी फर्मों का पता चला है। पुलिस इनसे जुड़े बैंक खातों और लेन-देन की जांच कर रही है।
टेलीग्राम ग्रुप से चलता था सट्टा
आरोपी टेलीग्राम पर ग्राहकों के ग्रुप बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। ग्राहकों को ऑनलाइन बैटिंग पैनल, लिंक और क्रेडिट कॉइन उपलब्ध कराए जाते थे। रकम बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के बाद उसे नकद निकाला जाता था।
आठ दिन की पुलिस रिमांड
पुलिस ने आरोपी अमित विश्वकर्मा और रिषभ पटेल को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, फर्जी फर्मों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।
पहले भी चार आरोपी गिरफ्तार
मामले की शुरुआत मकरोनिया थाने में एक व्यक्ति की शिकायत से हुई थी। शिकायत में उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाने और उसके खाते से लाखों रुपए का लेन-देन करने का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!