हे राम…चोरी किसका काम: प्रभु के चढ़ावे की लूट की छूट कैसे मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

‘राम नाम’ की लूट : सीसीटीवी फुटेज की फॉरेंसिक जांच की तैयारी, फुटेज रिकवर किए
जांच का छठा दिन, एसआईटी की जांच में कई विरोधाभास आए सामने
जांच में सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ के मिले संकेत, बैकअप सिर्फ 45 दिन का था
यूपी में गरमाई राजनीति, सपा-कांग्रेस हमलावर, योगी का पलटवार-रामभक्तों पर गोली चलाने वाले उपदेश न दें
आम आदमी पार्टी थाने पहुंची, एफआईआर के लिए आवेदन दिया
योगी बोले- 500 साल धैर्य रखा, रामभक्त 15 दिन और इंतजार करें, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन बोले-चढ़ावे पर डाका डाला गया, मैनेजमेंट बदला जाए
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘हिंदू जगाने वालों ने असल में हिंदुओं को सुला दिया है, वरना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर से 200 करोड़ के चढ़ावे की चोरी की खबर पर हिंदू खामोश नहीं बैठता...’। ये तंज ‘रामादल’ एक धड़े की तरफ से अब सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रहे हैं।
वहीं इसी ‘रामादल’ के दूसरे धड़े की तरफ से राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव व एसआईटी की जांच में शक के घेरे में आए चंपतराय की तरफदारी भी सोशल मीडिया पर तेजी से जगह बना रही है। चंपतराय के समर्पण, त्याग, संघर्ष, निष्ठा व सादगी की मिसाल के साथ उनके प्रति समर्थन व्यक्त हो रहा है।
मंदिर निर्माण समिति के मुखिया व पूर्व नौकरशाह नृपेंद्र मिश्रा का कहना है कि चढ़ावे पर डाका डाला गया है और पूरा मैनेजमेंट बदला जाए। विश्वास की इस लूट की गंभीरता को जान योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर राम भक्तों को आश्वस्त कर रहें कि जहां 500 साल धैर्य रखा, वहीं 15 दिन और इंतजार कर लें, दूध का दूध-पानी का पानी हो जाएगा और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चोरी करने वालों पर हनुमानजी की गदा के प्रहार का श्राप दे रहे हैं। उधर, जांच दल को सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं। एसआईटी अब फुटेज की फॉरेंसिक जांच की तरफ बढ़ गई है।
फिलहाल इस मसले पर उत्तरप्रदेश की सियासत गरमाई हुई है, लेकिन अब ये मुद्दा देशव्यापी होता जा रहा है। मामला राम के नाम पर ‘नामे’ की कथित लूट का जो है..!!
हे राम… ये चोरी किसका काम है। अगर ये गड़बड़ी सही साबित हो गई तो फिर ये चोरी कहां रह जाएगी? ये तो लूट हुई। ऐसी लूट जिसने भगवान राम की जन्मभूमि पर बने इस पवित्र मंदिर को भी नहीं छोड़ा।
मामला कितना गंभीर व संजीदा है कि कल जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे तो मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय उनके साथ नहीं थे।
उनकी जगह उनके प्रतिनिधि को भेजा गया था। इस दौरान सीएम ने बहुत बड़ी बात कही कि इस देश के लोगों ने मंदिर बनने का 500 साल का इंतजार किया, अब उन्हें सिर्फ 15 दिन और इंतजार करना है।
योगी बाबा ने कहा 29 जून को इस चोरी का पूरा सच देश के सामने होगा। उन्होंने कहा कि सभी राम भक्तों से मैं ये कहना चाहता हूं कि अयोध्या के बारे में जो समाचार पत्रों में सुनने को मिला, उस पर एसआइटी जांच बैठाई है।
ये जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। रामभक्तों से विनम्र अपील है कि प्रभु राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। उसका पालन करते हुए हमारे पूर्वजों ने 500 वर्ष तक प्रभु राम को लाने का संघर्ष किया। 15 दिन और इंतजार कर लो।
उधर, एसआइटी की जांच 6ठे दिन में प्रवेश कर गई। कल यानी रविवार को जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौपना हैं। मुक्कमल रिपोर्ट अगले सप्ताह आएगी। उधर, एसआईटी चंपतराय के अलावा अनिल मिश्रा व गोपाल राय से लगातार पूछताछ कर रही है।
दान व चढ़ावे की राशि की गणना में एसबीआई की भूमिका से जुड़े कर्मचारियों को भी निशाने पर लिया गया है। जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ के संकेत मिलने के बाद अब फॉरेंसिक जांच की तैयारी है, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज का बैकअप सिर्फ 45 दिन का ही था।
राजनीति भी गर्म हो गई है। आम आदमी पार्टी तो एफआईआर दर्ज कराने थाने तक जा पहुंची है। सपा व कांग्रेस के हमले लगातार जारी हैं। यूपी सीएम योगी ने पलटवार किया कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई है, वे हमें उपदेश न दें।
अविश्वास की भरपाई कौन करेगा?
हकीकत तो ये है कि मंदिर की दानपेटियों में गिरने वाला पैसा, सिर्फ पैसा नहीं होता, इसे श्रद्धा, प्रार्थना, उम्मीद कह सकते हैं। यह भगवान पर विश्वास का सबसे बड़ा आधार होता है। अपनी मेहनत की कमाई को लोग मंदिर में दान करते हैं, क्योंकि वे ईश्वर के प्रति अपना आभार जताना चाहते हैं।
प्रभु के प्रति कृतज्ञ होना चाहते हैं, लेकिन सोचिए इस पैसे को अगर चोरी कर लिया जाए तो ये भगवान के साथ, भगवान पर लोगों के विश्वास की कितनी बड़ी चोरी है। कोई महिला अपने गले का हार, कोई अंगूठी, कोई पैसा, कोई कमाई सब कुछ भगवान पर लुटाता है, दान कर देता है।
इस घटना के बाद जब कोई भी व्यक्ति मंदिर जाएगा तो उसके समक्ष कितना बड़ा प्रश्न चिह्न आएगा। सवाल आएगा कि मैं जो पैसा दे रहा हूं क्या वह वाकई भगवान की सेवा में खर्च होगा या कोई अपनी जेब भरेगा। इस सवाल से जो अविश्वास पैदा होगा उसकी भरपाई कौन करेगा?
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!