सड़क पर कब्जे: भंगार व्यापारियों पर एक्शन; चंदन नगर क्षेत्र में निगम की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के अमले ने वार्ड-83 स्थित चंदन नगर क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों की आड़ में सड़कों पर कब्जा करने और गंदगी फैलाने वाले भंगार व्यापारियों के खिलाफ मुहिम चलाई। स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया के नेतृत्व में पहुंचे अमले ने बार-बार हिदायत देने के बावजूद दुकान के बाहर कचरे का ढेर लगाने और मुख्य मार्ग पर कबाड़ जमा करने वालों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई के दौरान एनएस ट्रेडर्स के संचालक मो. अहमद हुसैन पर 60 हजार रुपए जुर्माना किया गया। उक्त व्यापारी पर पूर्व में भी 1 लाख रुपए जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा सुप्रीम रोप के संचालक शेख शाहिद और मोदी एंड संस के मालिक शैलेंद्र मोदी पर भी सड़क तक सामान फैलाकर यातायात बाधित करने पर दंडात्मक कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने सभी को चेताया कि तीन दिन में सड़क से सामान हटाकर सफाई करें, अन्यथा निगम द्वारा सारा माल जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मुहिम के दौरान सीएसआई मनीष सिंह, योगेश कल्याने, बलराज कल्याने और मयूर वर्मा सहित आधा दर्जन से अधिक वाहनों के साथ निगम अमला था।
नगर निगम का पक्ष तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
चंदन नगर क्षेत्र में बार-बार चेतावनी के बावजूद भंगार व्यापारियों द्वारा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और गंदगी की जा रही थी। इससे यातायात और जन-स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा था। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उल्लंघनकर्ताओं पर स्पॉट फाइन कर सभी को तीन दिन का कड़ा अल्टीमेटम दिया गया है। समय सीमा में सुधार न होने पर माल जब्ती और सख्त प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -गौतम भाटिया, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम इंदौर
असुविधा के लिए खेद
नगर निगम प्रशासन द्वारा दी गई हिदायत का सम्मान करते हैं। स्वच्छता व व्यवस्थित यातायात में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अनजाने में हुई असुविधा के लिए खेद है और निगम की कार्रवाई के बाद तत्काल सड़क से सामान हटाने के साथ ही सफाई शुरू कर दी है। निगम द्वारा दी गई समय सीमा के भीतर हम सभी मानकों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक और व्यापारी होने का फर्ज निभाएंगे। -मोहम्मद अहमद हुसैन, संचालक, एनएस ट्रेडर्स
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!