रील बनाने का जुनून बना जानलेवा: हादसे में 3 दोस्तों की मौत; 2 की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मऊगंज।
रील बनाने का शौक एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक से सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार को मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया के पास हुआ।
रील बनाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, तीन युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान उनका ध्यान सड़क से भटक गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से जा टकराई।
तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य टीवीएस अपाचे बाइक भी असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई।
मृतकों और घायलों की पहचान
हादसे में मृतकों की पहचान उपलक्ष्य कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) के रूप में हुई है। तीनों बेला थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17), जो पिपरा क्षेत्र के रहने वाले हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रीना सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज भेजा गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों बाइक और ट्रेलर ट्रक को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतकों के पास से एक संदिग्ध गन लाइटर भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!