मंदिर परिसर में अश्लीलता: भगवान की मूर्ति के पीछे कपल ने किया गंदा काम; लोगों में आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
जिले में धार्मिक स्थल पर अश्लील हरकत करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। रामपुर बाघेलान स्थित रामवन मंदिर परिसर में एक युवक-युवती द्वारा की गई आपत्तिजनक हरकत के फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।
भगवान की मूर्ति के पीछे की आपत्तिजनक हरकत
वायरल हो रहे फोटो-वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों मंदिर परिसर में स्थित शिव-पार्वती की मूर्ति के पीछे आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंची बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत हुई।
मामला सामने आते ही भड़के लोग
जानकारी के अनुसार, एक पुरुष और महिला रामवन परिसर में पहुंचे थे। वहां वे भगवान की बड़ी मूर्ति के पीछे खड़े होकर आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त हो गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने ऊपर से उनका वीडियो बना लिया और फोटो खिंच किए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
लोगों में भारी नाराजगी
फोटो-वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। लोगों ने इसे धार्मिक मर्यादा और सार्वजनिक शालीनता का खुला उल्लंघन बताया और सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
पुजारी ने की शिकायत
घटना को लेकर रामवन मंदिर के पुजारी अंश शर्मा ने रामपुर बाघेलान थाने पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि इस तरह की घटनाएं मंदिर जैसे पवित्र स्थान की गरिमा को नुकसान पहुंचाती हैं और समाज में गलत संदेश देती हैं।
मामला दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 298 (BNS) में अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल फोटो-वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित समाचार

15 वर्षीय लड़की की हत्या:पुलिस जांच में जुटी

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!