मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले: पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

हिंदू युवती से मिलने पहुंचे लव जिहादी को बजरंगियों ने पीट दिया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि शुरू होते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता गरबा पंडालों से शहर के अलग-अलग इलाकों तक सक्रिय हैं। इसी बीच पचोर निवासी मुस्लिम लव जिहादी को पकड़ा, जो हिंदू युवती से मिलने पहुंचा था।
रहवासियों ने संगठन को बताया कि लव जिहादी युवती के घर बार-बार मिलने आता और रात में रुकता था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। पूछताछ की तो इधर-उधर की बात कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी चालबाजी नहीं चली। कार्यकर्ताओं ने जमकर लू उतारी और हीरा नगर पुलिस के हवाले कर दिया। टीआई कमल किशोर के मुताबिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आज उसे एसीपी कोर्ट पेश किया जाएगा।
पूछताछ की तो ऐंठने लगा
बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर के मुताबिक सूचना मिली थी कि बजरंग नगर में रहने वाली हिंदू युवती के घर पचोर निवासी लव जिहादी आमिर लाल आए दिन मिलने-जुलने आता है और रात भी रुकता है।
इस पर कार्यकर्ताओं को निगरानी के लिए तैनात किया। इस बार आया तो कार्यकर्ताओं ने घेरा और पूछताछ की तो ऐंठने लगा। इस पर बजरंगियों ने पीट दिया।
आरोपी के भाई ने भी किया है लव जिहाद
लव जिहादी आमिर पचोर का है। पढ़ाई के सिलसिले में सिलिकॉन सिटी क्षेत्र में रह रहा है। कार्यकर्ताओं ने उसका मोबाइल खंगाला तो आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले। लव जिहादी आरोपी आमिर का बड़ा भाई भी लव जिहादी है, उसने भी हिंदू युवती से शादी की है।
इसकी भी बजरंगी जानकारी जुटा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने लव जिहादी पर हिंदू युवती को अपने जाल में फंसाकर जीवन बर्बाद करने के आरोप लगाए हैं। लव जिहादी को घेराबंदी करने के दौरान कार्यकर्ता अंकेश हरियमकर, प्रखर मालवीय, लक्ष्य कटारिया, नीतीश मंगोलिया, देवेश पांडे, राहुल पटेल, तुषार मराठा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घर से दूर पढ़ने वाली हिंदू बेटियों की सुरक्षा अहम
प्रवीण दरेकर ने कहा शिक्षा के लिए घर से दूर रहने वाली हिंदू युवतियों के परिवारों को सतर्क रहने की जरूरत है। युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए परिवारों से अपने बच्चों के संपर्कों और गतिविधियों पर ध्यान रखने की अपील की।
लड़कियां भोली होती हैं… दूसरी ओर लव जिहादी हमदर्द बन प्रेमजाल में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद करने पर आमदा हैं।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!