नवजात को दूध पिला रही महिला पर अश्लील टिप्पणी: कर्मचारी ने किया अभद्र कमेंट; पति ने किया विरोध, बनाया वीडियो
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर स्थित C21 मॉल के डी‑मार्ट में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां नवजात बच्चे को दूध पिला रही महिला पर बिलिंग काउंटर के कर्मचारी ने अश्लील टिप्पणी कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
शॉपिंग करने पहुंचे थे डी-मार्ट
पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी और नवजात बच्चे के साथ डी-मार्ट में शॉपिंग करने पहुंचा था। शॉपिंग के बाद जब वे बिलिंग काउंटर पर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी को साइड में जाने को कहा। इसी दौरान महिला अपने नवजात को दूध पिलाने लगी।
कर्मचारी ने किया अभद्र कमेंट
आरोप है कि बिलिंग काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने महिला की ओर इशारा करते हुए अन्य कर्मचारियों से हंसते हुए कहा-“दूध पिएगा क्या”। यह बात महिला के पति ने सुन ली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत विरोध जताया।
वीडियो बनाकर जताया विरोध
पति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद कर्मचारी अपनी गलती मानने के बजाय हंसता रहा।
प्रबंधन पर भी सवाल
पीड़ित का कहना है कि मामले की जानकारी डी-मार्ट प्रबंधन को दी गई, लेकिन वहां से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई और मामले को शांत कराने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद मॉल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!