खबर
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट: फोटो एडिट कर किया वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 3:44 pm
शेयर करें:
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट

सरपंच को बदनाम करने का खेल!

हांसाखेड़ी की पंचायत राजनीति में सोशल मीडिया बना हथियार

वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस, साइबर जांच में मोबाइल नंबरों से खुले तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हांसाखेड़ी की पंचायत राजनीति में सोशल मीडिया को कथित तौर पर बदनाम करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि सुमित अंजना की शिकायत पर चंद्रावतीगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर उनकी और उनके परिवार की छवि खराब करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोप है कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सुमित की पंचायत संबंधी पोस्ट उठाई गईं, उनकी पत्नी और गांव की एक महिला को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले गए।

मामले में पुलिस ने राज गोयल, निर्भय सिंह और इंस्टाग्राम आईडी nikhilmeena0074 से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(1)(iv), 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है।

सुमित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ग्राम पंचायत से संबंधित फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। 15 अगस्त को उन्होंने पंचायत से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया था।

आरोप है कि इसके बाद ayushroy001002 आईडी से वीडियो शेयर कर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और स्टोरी डाली गई। इसी तरह nikhilmeena0074 आईडी से भी उनकी पोस्ट पर उनकी पत्नी और परिवार को लेकर गंभीर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

पत्नी के साथ गांव की महिला को भी जोड़ा- शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने सुमित की पोस्ट से फोटो लेकर उसे गांव के स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिला के फोटो के साथ जोड़कर भी आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर डाली।

सुमित का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से उनकी पत्नी, परिवार और संबंधित महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। पुलिस ने जांच के दौरान सुमित की पत्नी और महिला सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए, जिनसे शिकायत की पुष्टि होने की बात केस डायरी में दर्ज है।

चुनाव से पहले सोशल मीडिया की जंग?
मामले में खास बात यह कि पूरा विवाद ग्राम पंचायत से जुड़ी पोस्ट और वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि की सोशल मीडिया गतिविधियों के बाद सामने आया। ऐसे में गांव की पंचायत राजनीति में सोशल मीडिया के इस्तेमाल और सुमित को निशाना बनाए जाने के पीछे की वजह भी जांच का अहम हिस्सा बन सकती है।

साइबर जांच में मोबाइल नंबरों से जुड़े तार
जांच के दौरान पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल नंबरों के लिए साइबर सेल से तकनीकी जानकारी मांगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ayushroy001002 आईडी से मोबाइल नंबर 9617312399 का संबंध मिला, जो हांसाखेड़ी निवासी निर्भय सिंह के नाम पर दर्ज पाया गया।

वहीं दूसरे मोबाइल नंबर 9589802432 का संबंध राज गोयल से मिला। पुलिस के अनुसार इन नंबरों और सोशल मीडिया आईडी के जरिये फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट व फोटो का इस्तेमाल करने, एडिटेड सामग्री डालने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के तथ्य सामने आए हैं। इसी आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जलवा दी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

5 minutes ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

17 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

30 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

36 minutes ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

41 minutes ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 1 hour ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 2 hours ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 3 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 3 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!