भोजशाला के 100 मीटर दायरे में नमाज पर आपत्ति: हिंदू पक्ष ने एएसआई से मांगा जवाब; सीमा और नियम स्पष्ट करने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने भोजशाला के 100 मीटर दायरे में नमाज को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से स्थिति स्पष्ट करने, संरक्षित क्षेत्र का आधिकारिक नक्शा सार्वजनिक करने और धार्मिक गतिविधियों के लिए समान नियम लागू करने की मांग की है।
संगठन की ओर से एएसआई भोपाल मंडल के अधीक्षक के नाम संबोधित कर्तव्य बोध पत्र कलेक्टर राजीव रंजन मीना को सौंपा गया है। इसमें भोजशाला की सीमा, धार्मिक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।
100 मीटर क्षेत्र का नक्शा सार्वजनिक करने की मांग
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने मांग की है कि भोजशाला संरक्षित स्मारक की वास्तविक सीमा और उसके आसपास के 100 मीटर क्षेत्र का स्पष्ट मानचित्र सार्वजनिक किया जाए, ताकि स्थिति को लेकर कोई भ्रम न रहे।
संगठन ने वर्तमान नमाज स्थल को लेकर भी एएसआई से जवाब मांगा है कि वहां धार्मिक गतिविधि की अनुमति किस आधार पर दी गई है और इसके लिए कोई आधिकारिक सहमति या आदेश मौजूद है या नहीं।
एएसआई के आदेश का दिया हवाला
संगठन ने एएसआई के 16 मई 2026 के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा है कि इसमें भोजशाला में हिंदू समाज की पूजा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में संरक्षित क्षेत्र में अन्य धार्मिक गतिविधियों को लेकर भी एएसआई को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
पत्र में खसरा नंबर 612 में नमाज स्थल को लेकर भी सवाल उठाते हुए इसकी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है।
धार्मिक गतिविधियों के लिए समान नियम की मांग
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने कहा है कि यदि संरक्षित क्षेत्र के आसपास किसी धार्मिक गतिविधि की अनुमति दी जाती है, तो सभी समुदायों के लिए नियम समान होने चाहिए।
संगठन ने कथा, हवन, भंडारा, महाआरती और धार्मिक आयोजनों का उदाहरण देते हुए कहा कि धार्मिक गतिविधियों के लिए स्पष्ट और समान व्यवस्था तय की जानी चाहिए।
हाई कोर्ट के फैसले का भी किया उल्लेख
संगठन ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के 15 मई 2026 के फैसले का हवाला देते हुए भोजशाला के धार्मिक स्वरूप और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं की ओर एएसआई का ध्यान आकर्षित किया है।
पत्र में कहा गया है कि भोजशाला को एएसआई के रिकॉर्ड में 18 मार्च 1904 से संरक्षित स्मारक के रूप में दर्ज किया गया है। ऐसे में स्मारक की सीमा और संरक्षण नियमों को लेकर स्पष्टता जरूरी है।
एसओपी जारी करने की मांग
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने आरोप लगाया कि हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी भोजशाला के प्रबंधन और धार्मिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश (एसओपी) जारी नहीं किए गए हैं।
संगठन ने मांग की है कि एएसआई जल्द स्पष्ट नियम जारी करे, ताकि भोजशाला परिसर और आसपास के क्षेत्र में विवाद की स्थिति से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!