छात्रों की समस्याओं को लेकर NSUI का प्रदर्शन: कुलगुरु को सौंपा ज्ञापन; समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने शुक्रवार को कुलगुरु को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह सचान के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने छात्रावासों की व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, शिक्षकों की कमी, सुरक्षा और फीस सहित कई मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
छात्रावास, परीक्षा और पेयजल व्यवस्था उठाया मुद्दा
NSUI ने ज्ञापन में मांग की कि विश्वविद्यालय के छात्रावासों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए और मेस व्यवस्था को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए। साथ ही परीक्षाएं समय पर आयोजित हों, परीक्षा परिणाम निर्धारित समय-सीमा में घोषित किए जाएं और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाए।
शिक्षकों की भर्ती और कॉलेजों की निगरानी की मांग
संगठन ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की। इसके अलावा नियमित और निष्पक्ष निरीक्षण कर शैक्षणिक मानकों का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई।
फीस में राहत और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
ज्ञापन में डिग्री, माइग्रेशन और परीक्षा शुल्क में कमी करने की मांग भी शामिल रही। एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ छात्रों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र, एमपी ऑनलाइन और फीस काउंटर को एक ही स्थान पर संचालित करने की मांग रखी।
समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह सचान ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र हितों से जुड़े मुद्दों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई छात्र हित में लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!