खबर
Top News

अब चोइथराम स्कूल के बच्चों की अचानक बिगड़ गई तबीयत: एक फोन आते ही दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे अभिभावक; बच्चों की मम्मियों के व्हाट्स एप ग्रुप चैट से हुआ बड़ा खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जुलाई 2026, 3:25 pm
शेयर करें:
अब चोइथराम स्कूल के बच्चों की अचानक बिगड़ गई तबीयत

पुनीत विजयवर्गीय 99770-00405 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिशुकुंज स्कूल में खाने से तबीयत बिगड़ने व वेदांत स्कूल के किचन में दूषित खाद्य सामग्री मिलने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब चोइथराम स्कूल माणिकबाग में एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है।

तीसरी कक्षा के बच्चों की माताओं के व्हाट्स एप ग्रुप की चैट खुलासा फर्स्ट के हाथ लगी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि कई बच्चों की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से कई बच्चों को लेने के लिए अभिभावकों को स्कूल जाना पड़ा।

बच्चों की माताएं के ग्रुप में स्कूल के खाने पर सवाल उठाए गए हैं। बच्चों की माताएं बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने की बात लिखकर स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठा रही हैं। तीसरी कक्षा के 9 बच्चों की माताओं की उनके ग्रुप से चैट सामने आई है, जिसमें कुछ मांएं बता रही हैं कि बच्चों को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई तो कुछ लिख रही हैं कि बच्चों को पेट दर्द के साथ तेज फीवर भी हुआ है।

वहीं कुछ बच्चे घर पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। बच्चों को स्कूल में अचानक आए तेज फीवर के बाद कुछ अभिभावक बच्चों को लेकर डॉक्टर्स के पास भी पहुंचे।

कॉल कर पेट और बदन दर्द की शिकायत की थी- कुछ अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के रिसेप्शन से बच्चे ने कॉल कर पेट दर्द व बदन दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद सभी घबराहट में बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे।

हालांकि कुछ अभिभावकों का यह भी कहना है कि हमारे दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, उनमें से एक की ही तबीयत खराब हुई है, दूसरे की नहीं, इस वजह से इस बात पर संदेह है कि स्कूल का खाना खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी हो।

बच्चों में पांच दिन तक देखने को मिल रहा असर- खुलासा फर्स्ट से बात करते हुए एक अभिभावक ने बताया कि बच्चे को फीवर होने के बाद उसका ब्लड टेस्ट करवाया था, उसमें फूड पॉइजनिंग की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल फीवर की पुष्टि जरूर हुई है।

स्कूल में बच्चों को वायरल फीवर हुआ है, जिसके मुख्य लक्षण पेट और बदन दर्द है, इस वायरल फीवर का असर बच्चों में 5 दिन तक देखने को मिल रहा है। वहीं एक बच्चे की मां ने बताया कि बच्चा स्कूल बस से आता-जाता है, बुधवार को बच्चा स्कूल से लौटा तो उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी, वह घर में आकर सो गया, उसने दिनभर कुछ नहीं खाया, जिससे चिंता और अधिक बढ़ गई।

स्कूल प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाए
तीसरी कक्षा के बच्चों की माताओं के ग्रुप में उन्होंने बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन के रवैये पर भी सवाल उठाए है। माताओं की नाराजगी इस बात पर थी कि बच्चों के टीचर्स ने इस बारे में उनसे कोई बात नहीं की। अब पैरेंट्स बच्चों के टीचर्स से सीधे फोन पर बात नहीं कर सकते।

उनसे कोई भी संपर्क करना है तो स्कूल को ई-मेल करना लड़ता है। इमरजेंसी में भी टीचर्स अभिभावकों से बात नहीं कर रहे हैं। बच्चे पेट दर्द या अन्य शिकायत कर रहे हैं तो उन्हें सीधे रिसेप्शन पर भेज दिया गया, जहां से बच्चों ने ही पैरेंट्स को कॉल कर अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी।

यही नहीं, जिन बच्चों की तबीयत खराब हुई उन्हें स्कूल ने प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध करवाने की जहमत नहीं उठाई, सभी बच्चों को रिसेप्शन के पास ही बैठा दिया।

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की बात मानी
इस मामले में स्कूल प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन स्कूल प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल ने टीचर्स की मीटिंग होने का बहाना बनाकर इतने बड़े विषय पर बात करना तक उचित नहीं समझा।

हालांकि स्कूल की रिसेप्शनिस्ट नेहा ने कबूल किया कि कल कई बच्चों की स्कूल में तबीयत बिगड़ी थी, जिसकी जानकारी उनके अभिभावकों को दे दी गई थी और वो आकर बच्चों को लेकर चले गए थे।

नेहा ने यह भी बताया कि ज्यादातर बच्चे लंच से पहले ही चले गए थे, क्योंकि ब्रेकफास्ट करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी।

खाद्य विभाग की जांच में सब सही मिला- शिशुकुंज स्कूल में खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन ने सभी स्कूल के किचन की जांच खाद्य एवं औषधि विभाग से करवाई थी।

खाद्य एवं औषधि अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि दो दिन पहले ही चोइथराम स्कूल के किचन की जांच कर वहां से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए थे, जो ठीक पाए गए।

यही नहीं, स्कूल द्वारा पानी और खाने की टेस्ट रिपोर्ट और कर्मचारियों की फिटनेस रिपोर्ट भी पेश की थी।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

9 minutes ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

26 minutes ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

38 minutes ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 1 hour ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 1 hour ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 1 hour ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 2 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 2 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 2 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 2 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 2 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 2 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 2 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!