हर सुंदर दिखने वाला पौधा घर के लिए शुभ नहीं होता: भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, जानिये क्या कहता है वास्तुशास्त्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। वर्तमान दौर में घर को आकर्षक और आधुनिक लुक देने के लिए इनडोर प्लांट्स लगाने का चलन तेजी से बढ़ा है। घर की बालकनी हो या लिविंग रूम का कोना, हरे-भरे पौधे न केवल हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि घर के डेकोर में भी चार चांद लगा देते हैं।
गलत पौधों का चुनाव न करें
क्या आप जानते हैं कि हर सुंदर दिखने वाला पौधा घर के लिए शुभ नहीं होता? वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत पौधों का चुनाव आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है और आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है। आइए जानते हैं किन पौधों को घर के अंदर या बाहर लगाने से बचना चाहिए।
कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए
वास्तु के अनुसार, घर के भीतर कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कैक्टस जैसे पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। माना जाता है कि ये पौधे आपसी रिश्तों में चुभन पैदा करते हैं और धन के आगमन में रुकावट डालते हैं, जिससे व्यक्ति पर कर्ज चढ़ने लगता है। (गुलाब को छोड़कर, जिसे घर की छत या खुली जगह पर लगाया जा सकता है।)
बोन्साई का अर्थ है 'रुका हुआ विकास'
दिखने में बोन्साई बहुत कलात्मक और आकर्षक लगते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र इन्हें घर के अंदर रखने की सलाह नहीं देता। बोन्साई का अर्थ है 'रुका हुआ विकास'। घर में बोन्साई रखने से परिवार के सदस्यों की प्रगति बाधित हो सकती है और करियर में रुकावटें आ सकती हैं।
दूध वाले पौधे भी नहीं लगाएं
जिन पौधों की टहनी या पत्तियां तोड़ने पर सफेद दूध जैसा पदार्थ निकलता है (जैसे आक या मदार), उन्हें घर के आंगन या अंदर नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधे घर में मानसिक तनाव बढ़ाते हैं और आर्थिक हानि का कारण बनते हैं।
मेहंदी का पौधा लगाना गलत
अक्सर लोग घर के गार्डन में मेहंदी का पौधा लगा लेते हैं, लेकिन लोक मान्यताओं और वास्तु के अनुसार, मेहंदी के पौधे में नकारात्मक शक्तियों का वास जल्दी होता है। यह घर की शांति भंग कर सकता है और परिवार की सुख-समृद्धि को प्रभावित कर सकता है।
खजूर भी शुभ नहीं
डेकोर के लिए कुछ लोग खजूर जैसे दिखने वाले ऑर्नामेंटल प्लांट्स लगाते हैं। हालांकि, वास्तु के अनुसार घर के अहाते में खजूर का पेड़ होना शुभ नहीं माना जाता। यह देखने में भले ही ऊंचा हो, लेकिन यह घर में दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है।
वास्तु के अनुसार लगाएं ऐसे पौधे
मनी प्लांट: इसे हमेशा आग्नेय कोण (South-East) में लगाएं।
स्नेक प्लांट: यह हवा को शुद्ध करता है और सकारात्मकता बढ़ाता है।
तुलसी: इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से सौभाग्य आता है।
लकी बैम्बू: यह शांति और आर्थिक उन्नति का प्रतीक है।
यदि घर में लगा कोई भी पौधा सूख रहा है, तो उसे तुरंत हटा दें। सूखा हुआ पौधा दुर्भाग्य और बीमारी को न्योता देता है।
नोट- विशिष्ट स्थिति जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
संबंधित समाचार

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!