परिसीमन बिल के लिए विशेष सत्र नहीं: मानसून सत्र में पास कराने की तैयारी; विपक्ष से समर्थन की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की खबरों को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने खारिज कर दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि 16 से 18 अगस्त के बीच संसद का कोई विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव नहीं है।
हालांकि, सरकार मौजूदा मानसून सत्र में ही संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए विपक्षी दलों से समर्थन जुटाने की कवायद भी शुरू हो गई है। रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य सांसदों से बातचीत की है।
रिजिजू बोले- विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में रिजिजू ने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों के लिए 16 से 18 अगस्त तक विशेष सत्र बुला सकती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार की कोशिश मौजूदा मानसून सत्र के दौरान ही इस मुद्दे पर आगे बढ़ने की है।
समर्थन के लिए राहुल गांधी से बातचीत
सरकार संविधान संशोधन विधेयक के लिए विपक्ष का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में रिजिजू ने राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य सांसदों से बातचीत की।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने फिलहाल समर्थन देने पर सहमति नहीं जताई है। वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रिजिजू ने उनसे परिसीमन के मुद्दे पर बात की है और पार्टी विचार-विमर्श के बाद जवाब देगी। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्ष का रुख फिलहाल पहले जैसा ही है।
संविधान संशोधन के लिए विपक्ष का समर्थन अहम
संविधान संशोधन विधेयक को सामान्य विधेयक की तुलना में संसद में अधिक समर्थन की जरूरत होती है। ऐसे में सरकार के लिए विपक्षी दलों का समर्थन महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि मानसून सत्र में विधेयक को दोबारा आगे बढ़ाने से पहले सरकार विपक्ष के साथ बातचीत कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!