न डिग्री, न रजिस्ट्रेशन... फिर भी चल रहा था क्लीनिक: स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर किया सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बिना वैध पंजीयन और मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री के क्लीनिक संचालित करने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद जोशी कॉलोनी, खंडवा रोड स्थित न्यू प्रियंका क्लीनिक को सील कर दिया।
कलेक्टर के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक की जांच करने पहुंची थी। जांच में सामने आया कि क्लीनिक का संचालन तपस रॉय नामक व्यक्ति कर रहा था।
न रजिस्ट्रेशन मिला, न मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान संचालक क्लीनिक चलाने का वैध पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके पास मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री भी नहीं मिली।
प्रथम दृष्टया नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया। डॉ. दिव्यानी अहरवाल बडेरिया और उनकी टीम ने मौके पर जांच के बाद सीलिंग की कार्रवाई पूरी की।
विभाग बोला- लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिना चिकित्सकीय योग्यता और वैध अनुमति के मरीजों का इलाज करना लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसे क्लीनिक और बिना योग्यता इलाज करने वालों के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!