एनजीओ कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, लोगों ने किया पलटवार: कुत्ते की हत्या को लेकर मालवीय नगर में देर रात हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मालवीय नगर में सोमवार देर रात उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एक एनजीओ के कार्यकर्ता कुत्ते की हत्या के मामले में आरोपी के घर पहुंचे और कथित तौर पर घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
स्थिति बिगड़ने पर रहवासियों ने एनजीओ कार्यकर्ताओं का विरोध किया और मारपीट की नौबत आ गई। घटना में एक एनजीओ कार्यकर्ता को चेहरे पर चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और तोड़फोड़ करने वाले एक कार्यकता को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी को मालवीय नगर निवासी बलराम शर्मा की तीन माह की मासूम बेटी पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया था, जिससे बच्ची की जान जोखिम में आ गई। इससे गुस्साए पिता ने उसी दिन डंडे से पीटकर कुत्ते की हत्या कर दी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पशुप्रेमी संगठनों में आक्रोश फैल गया और वीडियो के आधार पर प्रकृति फाउंडेशन ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
केस दर्ज होने के बाद एनजीओ कार्यकर्ता अर्पित कुमावत महिलाओं समेत 10-15 लोगों के साथ बलराम के घर पहुंचे। आरोप है कि घर में घुसकर उन्होंने बलराम को ढूंढ़ते हुए हंगामा किया और परिवार की महिलाओं के साथ बदसलूकी कर तोड़फोड़ की।
हंगामा बढ़ता देख आसपास के रहवासियों ने एनजीओ कार्यकर्ताओं का विरोध किया। इसे लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वहीं मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने एक एनजीओ कार्यकर्ता को हिरासत में लिया।
टीआई पहुंचे घटनास्थल... घटना की जानकारी मिलते ही टीआई चंद्रकांत पटेल मौके पर पहुंचे। रहवासियों ने एनजीओ कार्यकर्ताओं पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और बदसलूकी के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
वहीं एनजीओ पक्ष ने कुत्ते की बेरहमी से हत्या का मुद्दा उठाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के वीडियो, बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!