शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी: डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
जनकगंज थाना क्षेत्र के चावड़ी बाजार में सोमवार रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रजनी कुशवाह के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार महीने पहले रिंकू से हुई थी।
घटना के बाद मृतका के भाई ने पुलिस को उसकी डायरी के चार पन्ने सौंपे हैं। इनमें रजनी ने अपने वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों और ससुराल में कथित मानसिक प्रताड़ना का उल्लेख किया है।
डायरी में पति को लेकर लिखी भावुक बातें
रजनी ने डायरी में पति के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी और पीड़ा जाहिर की है। उसने लिखा कि पति रिंकू रात करीब 8:15 बजे घर लौटता था और बातचीत किए बिना सो जाता था।
बीमारी या पीरियड्स के दौरान भी उसके हालचाल नहीं पूछे जाते थे। डायरी में रजनी ने लिखा कि वह कई बार रात 2 बजे तक रोती रहती थी।
उसने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर सवाल करते हुए लिखा- ‘ऐसा क्यों... जब मर्द चाहे तो उसके सामने हंसो और मर्द चाहे तो रोएं।’
घरेलू काम और दहेज को लेकर प्रताड़ना के आरोप
डायरी में रजनी ने सास पर घरेलू कामों को लेकर लगातार कमियां निकालने और ताने देने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, पानी भरने, कपड़े धोने और झाड़ू लगाने जैसे कामों को लेकर भी उसे सुनाया जाता था।
उसने शादी में मिले गहनों और स्कूटी को ससुराल पक्ष द्वारा अपने पास रखने तथा दहेज को लेकर मानसिक दबाव बनाए जाने की बात भी लिखी है। रजनी ने एकादशी के व्रत का भी जिक्र किया।
उसके अनुसार, खिचड़ी बनाने के लिए घर में सामग्री नहीं दी गई, जिसके बाद उसे जेठानी उमा से सामग्री मांगनी पड़ी।
दूसरी जगह से आई बहुओं को लेकर भेदभाव का आरोप
डायरी में रजनी ने ससुराल में बहुओं के साथ अलग-अलग व्यवहार किए जाने की बात भी लिखी। उसका आरोप था कि ग्वालियर की स्थानीय बहुओं को ज्यादा छूट मिलती थी, जबकि भोपाल, सागर और अन्य शहरों से आई बहुओं को ताने सुनने पड़ते थे।
पढ़ी-लिखी थी रजनी, सरकारी नौकरी की कर रही थी तैयारी
रजनी ने MA, B.Ed, PGDCA और B.Lib की पढ़ाई की थी। वह करीब सात वर्षों तक गौहरगंज में अतिथि शिक्षक के रूप में काम कर चुकी थी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी।
मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी पढ़ाई को लेकर भी ससुराल में उसे ताने दिए जाते थे। वहीं, पति रिंकू B.Tech की पढ़ाई कर चुका है और डबरा तहसील में एक प्रोजेक्ट पर काम करता है।
चार साल पहले भी तय होते-होते रह गई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, रजनी और रिंकू की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद रजनी तीसरी बार ही मायके से ससुराल आई थी।
दोनों परिवारों के बीच करीब चार साल पहले भी शादी को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन उस समय पत्रिका मिलान नहीं होने के कारण रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका था। चार साल बाद दोनों परिवारों ने दोबारा रिश्ता तय किया और शादी कर दी।
पुलिस कर रही डायरी की जांच
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई द्वारा सौंपे गए चार पन्नों में लिखी बातों और हैंडराइटिंग की जांच की जा रही है।
पुलिस डायरी में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियां और जिम्मेदार लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

हिंदू नाम का मुखौटा:दरिंदे ने 13 साल की बच्ची से किया गंदा काम

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए:बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!