खबर
Top News

हाई कोर्ट बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार: जस्टिस विजय शुक्ला ने पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 फ़रवरी 2026, 6:45 pm
शेयर करें:
हाई कोर्ट बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

मनीष यादव बने बार एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार संभाल लिया। इस दौरान अधिवक्ता साथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और जयकारे लगाए। नए अध्यक्ष मनीष यादव ने अधिवक्ताओं के हित संबंधी कार्य करने का आश्वासन दिया।

हाई कोर्ट में मंगलवार सुबह से ही खासी चहल-पहल थी। अधिवक्ताओं का रुख लाइब्रेरी हॉल की ओर बना हुआ था, जहां हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह था। जस्टिस विजय शुक्ला ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष मनीष यादव, सचिव मनीष गड़कर, उपाध्यक्ष अभिषेक तुगनावत और सहसचिव अमित राज ने शपथ ग्रहण की।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 28 जनवरी को हुए चुनाव में 2632 सदस्यों में से 1914 ने मतदान किया था। इसमें यादव ने प्रतिद्वद्वी प्रत्याशी गौरव श्रीवास्तव को 18 वोटों से पराजित किया। सचिव पद के लिए गड़कर ने त्रिकोणीय मुकाबले में गोविंद राय पुरोहित और निलेश मनोरे को पराजित किया।

कार्यकारिणी में राहुल पांचाल, तेजस जैन, अमन मालवीय, राश्मेंद्र सूर्यवंशी और अर्निक जैन ने भी पदभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी।

अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष यादव
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 66 साल के इतिहास में मनीष यादव अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। हाई कोर्ट बार इंदौर की पहली कार्यकारिणी का गठन 1960 में हुआ था।

जिला कोर्ट में भी हुआ सम्मान
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का इंदौर जिला बार एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष एलएल यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र नीम (काका), सचिव कपिल बिरथरे सहित अन्य पदाधिकारियों व अधिवक्तागण ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर यादव ने कहा कि वे इंदौर जिला बार एसोसिएशन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और सभी अधिवक्ता साथियों की समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहेंगे।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

13 minutes ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 18 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 18 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 18 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 18 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 18 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 19 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 19 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 19 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 19 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 19 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 19 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 19 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 19 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 19 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 19 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 19 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 19 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!