खबर
Top News

पुलिस का नया विश्व रिकॉर्ड: नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान में 1.75 लाख से अधिक लोगों ने ली ई-शपथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 3:15 pm
शेयर करें:
पुलिस का नया विश्व रिकॉर्ड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में इंदौर ने एक बार फिर देश के सामने मिसाल पेश की है। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No To Drugs)” अभियान के तहत शहरवासियों ने सामूहिक ई-शपथ लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

इस ऐतिहासिक अभियान में 1,75,451 लोगों ने एक साथ ऑनलाइन माध्यम से नशे से दूर रहने और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस उपलब्धि के साथ इंदौर पुलिस ने अपना ही पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ बनाया नया कीर्तिमान
वर्ष 2025 में अभियान के पहले चरण के दौरान इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने 85,003 लोगों को एक साथ नशामुक्ति की ई-शपथ दिलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बार नागरिकों की व्यापक भागीदारी से यह संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई और नया रिकॉर्ड कायम हुआ। यह उपलब्धि इंदौर पुलिस के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

विद्यार्थियों से लेकर संस्थानों तक की रही भागीदारी
इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने में शहर के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। इसमें स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षण संस्थान, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान, सरकारी एवं निजी संस्थान, कॉर्पोरेट कार्यालय, सामाजिक संगठन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और आम नागरिक शामिल रहे। सभी ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

पुलिस आयुक्त कार्यालय में हुआ मुख्य कार्यक्रम
ई-शपथ का मुख्य कार्यक्रम पुलिस आयुक्त कार्यालय, पलासिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण ज़ूम मीटिंग, यूट्यूब लाइव और इंदौर पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया। इसके जरिए शहर के स्कूल-कॉलेज, पुलिस इकाइयां, थाने, पुलिस लाइन, आरएपीटीसी, बटालियन, होमगार्ड, निजी संस्थान, आईटी कंपनियां, सामाजिक संगठन और रिहैब सेंटर सहित हजारों लोग जुड़े।

पुलिस आयुक्त ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को ई-शपथ दिलाई। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने की पुष्टि
कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की प्रतिनिधि अपूर्वा मेनन और तिथि भल्ला उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की संख्या और पूरी प्रक्रिया के सत्यापन के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बनाए गए नए विश्व रिकॉर्ड की पुष्टि की और प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया। अधिकारियों के अनुसार, औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्व रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाण-पत्र भी जारी किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त बोले- यह केवल रिकॉर्ड नहीं, जनआंदोलन है
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान केवल पुलिस का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे समाज का जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा, “1,75,451 नागरिकों द्वारा एक साथ लिया गया यह संकल्प इस बात का प्रमाण है कि इंदौर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षण संस्थान, उद्योग जगत, मीडिया, सामाजिक संगठन और पुलिस एक साथ प्रयास करते हैं तो सकारात्मक बदलाव निश्चित होता है।

इंदौर की पहल बनेगी देश के लिए प्रेरणा
पुलिस आयुक्त ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, संस्थानों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान भविष्य में भी व्यापक स्तर पर जारी रहेगा और इंदौर की यह जनभागीदारी देशभर में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा बनेगी।

संबंधित समाचार

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

3 minutes ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

13 minutes ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

16 minutes ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

21 minutes ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

23 minutes ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

23 minutes ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

31 minutes ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

33 minutes ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

36 minutes ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

42 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार
Top News

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

43 minutes ago
फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत
Top News

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

about 1 hour ago
गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा
Top News

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

about 1 hour ago
दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों
Top News

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

about 1 hour ago
राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख
Top News

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

about 1 hour ago
स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

about 1 hour ago
5 स्टार होटलों में गंदगी
Top News

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!