खबर
Top News

हड़ताल पर नया मोड़: प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
हड़ताल पर नया मोड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था के बीच नगर निगम और जिला प्रशासन ने बुधवार रात नई रणनीति पर काम शुरू किया।

आंदोलन कर रही वाल्मीकि सेना से बातचीत के बाद अब प्रशासन ने सफाई पंचायतों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर व्यवस्था बहाल करने की कोशिश तेज कर दी है।

इस बीच राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया और वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई व्यवस्था प्रभावित करने और सड़कों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

रेसीडेंसी कोठी में हुई बैठक
बुधवार रात रेसीडेंसी कोठी में हुई बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त प्रखर सिंह के साथ प्रताप करोसिया और विभिन्न सफाई पंचायतों व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में लीलाधर करोसिया, लेखराज नरवाले, बबल वेद, विवेक करोसिया और महेश गोहर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने सफाई व्यवस्था सुचारु रखने और आंदोलन से दूरी बनाए रखने की बात कही।

प्रशासन का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और सभी संबंधित संगठनों से शहरहित में सहयोग की अपील की गई है।

वाल्मीकि सेना को लेकर अलग रुख
प्रशासन और सफाई पंचायतों की बैठक के बाद आंदोलन कर रही वाल्मीकि सेना के रुख को लेकर विवाद बढ़ गया है।

सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने आरोप लगाया कि उन्हें भी चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन अधिकारियों ने उनसे बातचीत नहीं की और दूसरी ओर रेसीडेंसी कोठी में बैठक कर ली।

कल्याणे का आरोप है कि आंदोलन से जुड़े सफाईकर्मियों और पदाधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है तथा कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।

उनका दावा है कि बड़ी संख्या में सफाईकर्मी अब भी आंदोलन के साथ हैं और यह मुद्दा केवल इंदौर तक सीमित नहीं है।

करोसिया ने कल्याणे पर लगाए राजनीतिक आरोप
दूसरी ओर प्रताप करोसिया ने संतोष कल्याणे के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर राजनीतिक दलों से जुड़े होने का आरोप लगाया।

करोसिया ने कहा कि कल्याणे कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे हैं और उनके आंदोलन में विपक्षी नेताओं की मौजूदगी रही है।

करोसिया ने कहा कि उनका उद्देश्य सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के हितों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों को मिलकर सफाई व्यवस्था बहाल करने में सहयोग करना चाहिए।

महापौर बोले- जायज मांगें पूरी करना जिम्मेदारी
गुरुवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इंदौर को स्वच्छता में लगातार बेहतर बनाने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

महापौर ने कहा कि सफाईकर्मियों की जायज मांगों को पूरा करना निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन आंदोलन के दौरान यदि किसी ने जानबूझकर सड़कों पर कचरा फैलाया या शहर की व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया है तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बुधवार को विभिन्न पंचायतों और बस्तियों में जाकर सफाईकर्मियों से बातचीत की गई और कई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

कार्रवाई के संकेत
प्रशासन की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था बाधित करने और जानबूझकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वाल्मीकि सेना के नेतृत्व में जारी आंदोलन पूरी तरह खत्म होता है या आने वाले दिनों में विवाद और बढ़ता है।

एक तरफ प्रशासन और सफाई पंचायतें व्यवस्था सामान्य करने का दावा कर रही हैं, वहीं वाल्मीकि सेना अपनी मांगों और आंदोलन को लेकर अब भी मैदान में है।

संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

2 minutes ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

13 minutes ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

13 minutes ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

21 minutes ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

30 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

31 minutes ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

44 minutes ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 1 hour ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 1 hour ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 1 hour ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 2 hours ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 2 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 19 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 20 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 20 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 20 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 20 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 20 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!